हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 9 से 11 अगस्त तक जुब्बल-नावर -कोटखाई के विभिन्न क्षेत्रों के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का शुभारंभ एवं निरीक्षण करेंगे, जनसभाओं में भाग लेंगे तथा लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे।
9 अगस्त को शिक्षा मंत्री सुबह 11 बजे भोलार पहुंचेंगे और नव-निर्मित जिम का उद्घाटन करेंगे, निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) भवन का निरीक्षण करेंगे तथा क्यारा भनवा संपर्क मार्ग के उन्नयन कार्य का भूमि पूजन करेंगे। इसके उपरांत वह जिला स्तरीय राथल जातर में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। दौरे के दौरान वह पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे तथा स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
10 अगस्त को शिक्षा मंत्री प्रातः 10 बजे टुनाधार (टिक्कर) पहुंचकर टिक्कर-टुनाधार शहीद नाथू राम सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह टिक्कर में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेंगे तथा क्षेत्रवासियों की जन शिकायतें सुनेंगे।
शिक्षा मंत्री 11 अगस्त को सुबह 10 बजे कवाल्टा पहुंचकर कवाल्टा संपर्क मार्ग के उन्नयन कार्य का भूमि पूजन करेंगे तथा गिलटारी पंचायत के अंतर्गत कवाल्टा संपर्क मार्ग पर नवनिर्मित पुल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जन समस्याएं सुनेंगे। इसके उपरांत वह झालटा पहुंचकर धानसर संपर्क मार्ग तथा हरोट संपर्क मार्ग के उन्नयन कार्यों का भूमि पूजन करेंगे।
रोहित ठाकुर धानसर में स्वर्गीय विजय ठाकुर एवं स्वर्गीय अनिल चौहान की स्मृति में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के उपरांत वह स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
.


| All Rights Reserved | Website By :