Saturday, August 8, 2026

राज्यपाल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की

हिमाचल आजकल

शिमला। राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से शिष्टाचार मुलाकात की।
बैठक के दौरान राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश हित के विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर विशेष रूप से प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र तथा प्रदेशवासियों के समग्र कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।
राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत करने और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे निरंतर सहयोग एवं मार्गदर्शन की सराहना की।


Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles