Wednesday, August 12, 2026

शिक्षा मंत्री ने 8.60 करोड़ की बड़वी-गरावग सड़क के उन्नयन कार्य का किया भूमि पूजन

हिमाचल आजकल

शिमला। शिक्षा मंत्री ने आज कोटखाई उपमंडल के अंतर्गत गरावग पंचायत में 8 करोड़ 60 लाख रूपये से स्त्रोन्नत होने वाली बड़वी गरावग संपर्क सड़क के उन्नयन कार्य का भूमि पूजन किया। 

इस अवसर पर उन्होंने सभी गरावग पंचायत निवासियों को बधाई दी और बताया कि यह सड़क इस क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण सड़क है जो न केवल बड़वी, बल्कि शाऊं, शोषण, पड़शोल, ग्रेई और गडवा गाँव के निवासियों को भी लाभान्वित करेगी। साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय ठाकुर रामलाल को स्मरण करते हुए बताया कि गरावग पंचायत से उनका एक भावनात्मक सम्बन्ध रहा है और इसी कारण राजनीति में पदार्पण से लेकर आज तक उन्हें भी यहाँ से उतना ही प्रेम और आशीर्वाद मिला हैं। उन्होंने बताया कि ऊपरी शिमला का क्षेत्र एक बागवानी बहुल क्षेत्र है और सड़कों का यहाँ पर एक अलग ही महत्व है। इसी के दृष्टिगत वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान जुब्बल नावर कोटखाई में 182 नई सड़कों का निर्माण हुआ है और इस वर्ष के अंत तक यह संख्या 200 तक पहुँच जायेगी। 

रोहित ठाकुर ने बताया कि इस क्षेत्र की एक अन्य महत्वपूर्ण और सीमावर्ती सड़क कुड़ी मोहली संपर्क सड़क को भी 5 करोड़ 50 लाख की लागत से बनाकर जनता को समर्पित किया गया है। कोटखाई क्षेत्र की सीमावर्ती पंचायत गरावग के अंतर्गत निर्मित इस सड़क से न केवल ग्रावग, चेवर, कुड़ी और मौहली के ग्रामीण लाभान्वित होंगे बल्कि साथ लगती तहसील चौपाल के मडावग क्षेत्र के किसानों और बागवानों को भी इसका फायदा पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही कोटखाई क्षेत्र में 1 करोड़ 84 लाख रूपये से बनने वाले लोहट पुल को भी जनता को समर्पित किया जायेगा।

कोटखाई क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में कोटखाई क्षेत्र में भी पुरे विधानसभा क्षेत्र की भांति ऐतिहासिक विकास कार्य किये जा रहे है जिसके अंतर्गत लगभग 15 करोड़ की लागत से निर्मित कोटखाई का विकास भवन भी शामिल है। इस भवन का निर्माण कार्य पिछले 15 वर्षों से लंबित पड़ा था जिसे प्राथमिकता के आधार पर वर्तमान सरकार द्वारा पूरा किया गया है। यह कोटखाई क्षेत्र में एक बहुउद्देश्यीय भवन है और स्थानीय लोगों को एक ही छत के नीचे सभी सरकारी सुविधाएं यहाँ पर उपलब्ध हैं। 

शिक्षा की दृष्टि से देखा जाए तो प्रगतिनगर स्थित तकनीकी शिक्षा संस्थान इस क्षेत्र का सबसे बड़ा तकनीकी शिक्षा का संस्थान है जहाँ पर लगभग 1200 विद्यार्थी अलग-अलग विषयों मे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इस संस्थान के उन्नयन हेतू 110 करोड़ रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति और वित्तीय अनुमोदन प्राप्त हुआ जिसमें से 2023 में 45 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्राप्त हुई थी। साथ ही इस संस्थान मे कुछ नए रोज़गारपरक कोर्स भी शुरू किये गए हैँ। इसके अतिरिक्त भी अन्य भवन निर्माण कार्य प्रगति पर हैँ जिसमें आईटीआई का भवन, छात्रावास भवन, स्टॉफ क्वार्टर और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुम्मा का भवन भी शामिल है जिन्हे बहुत जल्दी पुरा कर जनता को समर्पित किया जाएगा।


उन्होंने बताया कि इंजनियरिंग कॉलेज गुम्मा में इस समय 104 करोड़ रूपये की लागत से आधारभूत संरचना को सुदृढ़ किया जा रहा है जिसके अंतर्गत विभिन्न भवनों का निर्माण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त इस संस्थान में “ईसीई” डिप्लोमा को फिर से शुरू किया गया है जिसे 2021 में छात्रों की कम संख्या होने के कारण बंद कर दिया गया था। आईटीआई गुम्मा में “इलेक्ट्रिक वाहन” के विषय में कोर्स शुरू किया गया है। इसके अतिरिक्त “बीटेक सिविल इंजीनियरिंग भी इस वर्ष से शुरू की गई है और अगले शैक्षणिक सत्र से सिविल इंजनियरिंग में डिप्लोमा भी शुरू कर दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री आदर्श स्वास्थ्य संस्थान कोटखाई का एक बड़ा और महत्वपूर्ण संस्थान
रोहित ठाकुर ने बताया कि हमारा क्षेत्र चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर है और मुख्यमंत्री आदर्श स्वास्थ्य संस्थान कोटखाई स्वास्थ्य क्षेत्र में एक आदर्श संस्थान बन चुका है। जहाँ मेडिसिन, गायनी, आँखों, बच्चों और विभिन्न स्पेशलिस्ट डॉक्टर इस स्वास्थ्य संस्थान में अपनी सेवाएं दे रहे है जिससे स्थानीय और अन्य क्षेत्रों के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। इसके अतिरिक्त 28 लाख रूपये की लागत से अल्ट्रासाउंड मशीन को भी इस संस्थान में लगाया गया है जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles