Thursday, November 12, 2026

शिक्षा मंत्री ने पंन्द्राणु में 1.74 करोड़ से निर्मित पीएचसी का किया लोकार्पण



पब्बर वैली यूथ क्लब पंन्द्राणु द्वारा आयोजित शान ए देवघार वॉलीबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह में की शिरकत

हिमाचल आजकल

शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज अपने विधानसभा क्षेत्र की सीमावर्ती पंचायत पंन्द्राणु के दौरे पर थे जहाँ पर उन्होंने 1 करोड़ 74 लाख से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंन्द्राणु का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने पब्बर वैली यूथ क्लब पंन्द्राणु द्वारा आयोजित  “शान ए देवघार” वॉलीबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता की।

इस अवसर पर उन्होंने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि उनका विधानसभा क्षेत्र भौगोलिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से विविधताओं से परिपूर्ण है। विशेषकर किरण क्षेत्र और ग्राम पंचायत पंन्द्राणु जुब्बल और उत्तराखंड की संस्कृति का एक मिलाप बिंदु है। स्वर्गीय ठाकुर राम लाल के समय से अब तक ग्राम पंचायत पंन्द्राणु और समस्त किरण क्षेत्र से उनका एक आत्मीय और भावनात्मक सम्बन्ध है। इसी कारण किरण क्षेत्र के विकास को वह विशेष प्राथमिकता देते है और आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को जनता को समर्पित करते हुए उन्हें विशेष प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है।

जुब्बल नावर कोटखाई बना विकास का पर्याय
रोहित ठाकुर ने अपने वक्तव्य के दौरान पिछले 4 वर्षों में हुई उपलब्धियों की चर्चा करते हुए बताया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जुब्बल नावर कोटखाई में अभूतपूर्व और चहुमुखी विकास सुनिश्चित हुआ है। इसके तहत 206 नई सड़कों का निर्माण और पासिंग एक बड़ी उपलब्धि है। वर्तमान में 850 करोड़ रूपये के सड़क और भवन निर्माण के कार्य प्रगति पर है और इस वर्ष के अंत तक यह आंकड़ा 1000 करोड़ रुपए तक पहुंच जायेगा जोकि हिमाचल प्रदेश में जन सामान्य के विकास और कल्याण हेतू खर्च की जाने वाली सर्वाधिक राशि है। इस दौरान किरण क्षेत्र में भी लगभग 2 करोड़ रुपए की लागत से 6 नई सड़कों का निर्माण हुआ है।


इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय नवयुवक मण्डल को इस प्रतियोगिता के आयोजन पर बधाई देते हुए बताया कि वर्तमान समय में जहाँ युवा पीढ़ी नशे और अन्य दुर्व्यसनो के जाल में फंसती जा रही है और अपने लक्ष्य से भटक रही है, ऐसे में इस प्रकार के खेल आयोजन अपना एक महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं से जहाँ एक ओर युवाओं का शरीर और मस्तिष्क स्वस्थ और सुदृढ़ बनाता है, वहीं दूसरी ओर वह नशे और अन्य असामाजिक गतिविधियों से भी बचे रहते हैं। रोहित ठाकुर ने बताया कि वॉलीबॉल हमारे पहाड़ों का प्रसिद्ध और प्रिय खेल है और विशेष कर शिमला जिला ने इस खेल में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए है। उन्होंने बताया कि सरकार खेलों के विषय में गंभीर है और 
इस दौरान शिक्षा मंत्री ने फाइनल में पहुंची टीमों से मैदान पर जाकर मुलाकात की और बेहतर प्रदर्शन के लिए  शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने स्थानीय युवक मण्डल को प्रोत्साहन राशि के रूप में 50 हजार  रुपए देने की घोषणा भी की।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles