Sunday, April 12, 2026

देश के सामने संविधान को बचाने की बड़ी चुनौती : कुलदीप राठौर

कांग्रेस ने भीमराव अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया

हिमाचल आजकल

शिमला।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि भाजपा के इस शाशनकाल में  देश के सामने  संविधान को बचाने की बड़ी चुनौती है।  जिस प्रकार से संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है,लोगों को धर्म,जाति व भाषा के नाम पर बांटने का प्रयास किया जा रहा है वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। वीरवार को  प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीब भवन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय भारत रत्न देश के संविधान निर्माता डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कुलदीप राठौर ने पार्टी कार्यकर्ता  का आह्वान किया कि वह समाज विरोधी शक्तियों के खिलाफ एकजुट होकर इन्हें बेनकाव करें।  बावा साहब ने जिस परिकल्पना के साथ भारत के संविधान का निर्माण किया था, वह आज पीछे छूटता जा रहा है।  आज देश की एकता और अंखडता खतरे में पड़ गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अथक प्रयासों और इसके  नेताओं के बलिदान के बाद देश आजाद हुआ।उन्होंने कहा कि आज देश मे इतिहास से भी छेड़ छाड़ की जा रही है।

राठौर ने कहा कि आज पूरा देश ही नही पूरा विश्व बावा साहब को उनकी जयंती पर याद कर रहा है।उन्होंने कहा कि बावा साहब ने इतिहास रचा और उनके सम्मान में कुछ भी कहना सूरज को दीया दिखाने वाली बात है।विलक्षण प्रतिभा के धनी बावा साहब ने दलितों और समाज के पिछड़े वर्गों के लिए जो कार्य किए,संविधान में उनके अधिकारों की रक्षा के लिए  कानून की व्यवस्था की वह बहुत ही उल्लेखनीय है। देश के पहले कानून मंत्री बने। उन्होंने कहा कि बावा साहब हमेशा याद रखे जाएंगे।उन्होंने कहा कि उनके आदर्शो पर चलना उनके लिए हमारी सच्ची श्रद्घांजलि होंगी। इससे पहले अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेशाध्यक्ष यादवेंद्र गोमा ने सभा मे आये सभी अतिथियों व पार्टी कार्यकर्ता  का स्वागत करते हुए कहा कि समाज को विघटनकारी शक्तियों से बचाने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी कांग्रेस पर है। उन्होंने कहा कि आज का दिन बावा साहब की याद में उनके दिखाए पथ पर चलने के सकल्प का है।उन्होंने कहा कि हमें देश की एकता और अंखडता के लिये एकजुट होकर आगे आना है। कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री गंगू राम मुसाफिर ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि संविधान की रक्षा व समाज में विघटनकारी शक्तियों के खिलाफ सभी को एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।

बैठक को  विधायक विनय कुमार, कांग्रेस सचिव अमित नंदा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल विभाग के उपाध्यक्ष यशपाल तनाईक सहित विभाग के कई अन्य पदाधिकारियों ने भी सम्बोधित किया। बैठक में कांग्रेस सचिव वेद  प्रकाश ठाकुर,बलदेव ठाकुर,ऋषभ  पांडे, जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी,पूर्ब महापौर आदर्श सूद,जेनी प्रेम,सेनराम नेगी,विभाग के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र कौशल,गुरदयाल पवंर,रविन्द्र बंसल,नरेश चौहान के अतिरिक्त नरोत्तम राम,ब्रह्मदास चौहान, कमल किशोर,निर्मला चौहान, शकुंतला कश्यप ,ब्लक अध्यक्ष और  पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles