हिमाचल आजकल
शिमला, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को हमीरपुर जिला के नादौन विधानसभा क्षेत्र के पनसाई मैदान में 287 करोड़ रुपये की 46 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए।
इस अवसर पर विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए जय राम ठाकुर ने गलोड़ में राजकीय डिग्री कॉलेज खोलने, नादौन में जलशक्ति मंडल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धनेटा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने, नादौन में फायर स्टेशन खोलने तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नादौन और जलारी में विज्ञान प्रयोगशाला निर्मित करने, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चोड़ तथा बटरान में विज्ञान कक्षाएं शुरू करने तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अप्पर हरेटा में वाणिज्य की कक्षाएं शुरू करने तथा राजकीय उच्च विद्यालय पनसाई को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने नादौन में रिवर रॉफ्टिंग परिसर के निर्माण के लिए 26 करोड़ रुपये, पनसाई में मेला मैदान विकसित करने के लिए 10 लाख रुपये, बैलाबरमोटी तथा मझौली में पटवार सर्कल खोलने, नादौन विधानसभा क्षेत्र में दो स्वास्थ्य उप-केंद्र खोलने तथा दो अस्थाई पुलिस पोस्ट को स्थाई पुलिस पोस्ट में परिवर्तित करने की भी घोषणा
मुख्यमंत्री ने नादौन में रिवर रॉफ्टिंग परिसर के निर्माण के लिए 26 करोड़ रुपये, पनसाई में मेला मैदान विकसित करने के लिए 10 लाख रुपये, बैलाबरमोटी तथा मझौली में पटवार सर्कल खोलने, नादौन विधानसभा क्षेत्र में दो स्वास्थ्य उप-केंद्र खोलने तथा दो अस्थाई पुलिस पोस्ट को स्थाई पुलिस पोस्ट में परिवर्तित करने की भी घोषणा की।
जय राम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान राज्य के हर क्षेत्र समग्र व सन्तुलित विकास सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल कोरोना महामारी के दौरान प्रभावित हुआ लेकिन सरकार ने लोगों के बहुमूल्य जीवन बचाने के साथ प्रदेश का निर्बाध विकास सुनिश्चित किया। पिछली सरकार ने प्रदेश में स्वास्थ्य अधोसंरचना का विकास नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीन वर्ष पूर्व केवल 50 वेंटिलेटर थे परन्तु आज प्रदेश में 1000 से अधिक वेंटिलेटर उपलब्ध हैं।


| All Rights Reserved | Website By :