Sunday, April 12, 2026

हिमाचल कांग्रेस में 40 साल बाद मिल रहा नई लीडरशीप को मौका: सुक्खू

विधानसभा चुनाव में नहीं होग मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित

हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं करेगी। विधानसभा चुनाव प्रदेश कांग्रेस के सभी नेता मिलकर लड़ेगे। कांग्रेस यह चुनाव सत्ता हासिल करने के लिए बल्कि प्रदेश में एक नई व्यवस्था स्थापित करने के लिए लड़ेगी। उनका कहना है कि प्रदेश कांग्रेस में करीब 40 साल बाद नई लीडरशीप को मौका मिल रहा है। कांग्रेस संगठन में एक प्रक्रिया के तहत परिवर्तन होता ही रहता है। वे शुक्रवार को शिमला में पत्रकारों से बात कर रहे थे। सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही ओल्ड पेंशन योजना लागू करके कर्मचारियों को राहत देगी। ओल्ड पेंशन का मामला  कांग्रेस अपनी घोषणा पत्र में शामिल करेगी। इसके अलावा कांग्रेस की सरकार बनने के बाद ट्रांसपेरंसी एक्ट लाया जाएगा। ताकि चुने हुए जनप्रतिनिधि अपने आय का स्त्रोत बता सकेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं करेगी। इसको लेकर पार्टी आलाकमान से भी चर्चा की गई है।  प्रदेश कांग्रेस के सभी नेता सामुहिक रूप से चुनाव लड़ेंगे। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि  बढ़ती मंहगाई से लोगों  का  जीना मुश्किल हो गया है। गैस के दाम में भारी बढ़ौतरी हुई है। दाल और तेल के दाम लोगों की पहुंच से बाहर हो गए है। सीमेंट के दामें प्रति बैग 450 रूपए हो गया है।  जबकि  पंजाब और हरियाणा में सीमेंट के दाम काफी कम है।

मुख्यमंत्री चाहते हुए भी नहीं ले पा रहे फैसले

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर केंद्र सरकार का दवाब बना हुआ है। मुख्यमंत्री चाहते हुए भी कोई भी फैसला नहीं कर पा रहे है। सभी निर्णय दिल्ली से हो रहे है। उनका कहना है कि जल शक्ति विभाग में चोर दरवाजे से भर्तीयों में हुई है। इस विभाग में सबसे ज्यादा भर्ती सराज व धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में हुई है। प्रदेश में बेरोजगारों का आंकड़ा 11.50 लाख से ऊपर चला गया है। ऐसे में भर्तीयों हो रही बंदरबाट प्रदेश के बेरोजगारों के साथ भद्दा मजाक है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के 6 महीने रहे गए है। कांग्रेस सत्ता में आते ही हर वर्ग के लिए ठोस नीति बनाएगी। इसमें बेरोजगार युवाओं का खास ध्यान रखा जाएगा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles