हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल प्रदेश में मिशन रिपीट के लिए हर कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य कर रहा है। पार्टी को और मजबूती देने के लिए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने हिमाचल प्रदेश में सबसे बड़े जिले कांगड़ा को तरजीह दी है। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राकेश शर्मा बबली ने चमन सिंह डडवाल को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि कुछ समय से ये पद खाली चल रहा था। नूरपूर से संबंध रखने वाले चमन डडवाल इससे पूर्व भी प्रदेश सचिव और प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर कार्य कर चुके हैं।
अनुभवी लोगों के आने से मिलेगी और मजबूती : संजीव चौहान
किसान मोर्चा के शिमला जिला अध्यक्ष संजीव चौहान पिंकू ने चमन डडवाल की नियुक्ति पर खुशी जाहिर की है। पिंकू ने कहा कि डडवाल में लोगों को साथ जोड़ने की क्षमता है। इससे पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी। साथ ही मोर्चा और अधिक मजबूती से कार्य करेगा।
कांगड़ा जिला को दी तरजीह, चमन सिंह डडवाल भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बनाए
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :