Sunday, April 12, 2026

मुख्यमंत्री ने दी राज्यपाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं

हिमाचल आजकल

शिमला। मुख्यमंत्री  जयराम ठाकुर ने शनिवार को राजभवन जाकर राज्यपाल  राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को उनके जन्मदिवस की  शुभकामनाएं दीं।  उन्होंने राज्यपाल के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी डा. साधना ठाकुर भी उपस्थित थीं। लेडी गवर्नर अनघा आर्लेकर भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।

जन्वदिवस के इस अवसर पर राज्यपाल को राष्ट्रपति  रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मत्री  अमित शाह सहित प्रदेश मंत्रीमंडल के सदस्य, केंद्रीय मंत्री व  व्यक्तियों ने दूरभाष पर शुभकामनाएं दीं। इससे पूर्व, राज्यपाल ने सुबह राजभवन में स्थापित यज्ञशाला में परिवार के अन्य सदस्यों की उपस्थिति में हवन किया और परिसर में चिनार का पौधा रोपा। उन्होंने राजभवन कर्मियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर जन्मदिवस मनाया। पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, प्रधान मुख्य वन अरण्यपाल  अजय श्रीवास्तव, शिमला व नौणी विश्वविद्यालयों के कुलपति और प्रदेश सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा गणमान्य व्यक्तियों ने राजभवन आकर राज्यपाल को शुभकामनाएं दीं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles