हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल युवा कांग्रेस ने पानी की समस्याओं को लेकर मंगलवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से लोअर बाजार होते हुए जिलाधीश कार्यालय तक पानी की खाली बाल्टी व मटका लेकर सरकार व नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जोरदार रैली निकाली। इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव एवं प्रभारी प्रदेश अमरप्रीत लाली व प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी भी मौजूद रहे। युवा कांग्रेस ने बाद जिलाधीश कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन व मटका तोडक़र अपना आक्रोश जाहिर किया और शिमला शहर की समस्याओं को लेकर जिलाधीश को एक ज्ञापन भी सौंपा।
इस मौके पर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने कहा कि हिमाचल में मार्च के महीने में जल संकट ने 14 वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ा है। भाजपा ने शिमला नगर निगम में 24 घंटे पीने का पानी देने को वादा किया था लेकिन गर्मी की शुरूआत में ही दो दिन छोड़ कर जनता को पानी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि शिमला में जल संकट राज्य सरकार व नगर निगम प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है। जहां एक आेर एसजेपीएनएल को शहर की मांग को पूरा करने के लिए हर दिन 45 मीलियन लीटर पानी पंप करने की जरूरत है वही दसरी आेर शहर को केवल 36$67 मीलियन लीटर पानी मिल पा रहा है, जो करीब 9 मीलियन लीटर कम है। उनका कनहा है कि प्रदेश सरकार और नगर निगम प्रशासन ने समय रहते कोई ठोस कदम नही उठाया तो प्रदेश युवा कांग्रेस सडक़ों पर उतर कर धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएगी।

धरना प्रदर्शन में ये रहे मौजूद
इस मौके पर भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव व प्रदेश युवा कांगे्रस के प्रभारी अमरप्रीत लाली, पूर्व पर्यटन निगम के उपाध्यक्ष हरीश जनारथा, प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदुपती ठाकुर व प्रदेश प्रवक्ता हेमन्त शर्मा भी मौजूद थे। इस अलावा भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव विनित कंपोज,प्रदेश महासचिव राहुल चौहान प्रदेश मीडिया विभाग की वाईस चेयरमैन शुभरा जिंटा, जयवर्धन खुराना, प्रदेश प्रवक्ता पंकज वर्मा, जिला सोलन युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अमित ठाकुर, शिमला शहरी के अध्यक्ष अंकुश कुमार, उपाध्यक्ष संदीप चौहान, विजय ठाकुर, उदित चंदेल, शिवम राणा,अंकुश ठाकुर, हेम राज हेमू, दिनेश चोपड़ा,आकाश सैणी, विरेन्द्र बांश्टू, राहुल नेगी,भूपेन्द्र शर्मा, मनोज ठाकुर, अन्य युवा कांग्रेस व एनएसयूआई के कार्यकर्ता मौजूद रहे।


| All Rights Reserved | Website By :