Sunday, April 12, 2026

हिमाचल में सेब व अन्य फलों को अब तक 11 करोड़ का नुकसान

हिमाचल आजकल

शिमला।  हिमाचल में सूखे से सेब व अन्य  फसलों  तबाह होने लगी है। प्रदेश बागवानी विभाग ने सेब व अन्य फलों के नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर दी है। अब तक सेब व अन्य फलों को करीब 11 करोड़ रूपए की नुकसान आंका गया है। बागवानी विभाग ने नुकसान की रिपोर्ट सरकार के भेज दी है। पिछले लंबे समय से पड़ रहे सूखे ने प्रदेश के बागवानों की चिंताएं बढ़ा दी है। बागवानों को अब अपने फसल के चौपट होने का संकट खड़ा हो गया है। बागवानी विभाग ने अब तक सूखे से हुए विभिन्न फलों के नुकसान की रिपोर्ट तैयार की है। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान सेब की फसल को होने लगा है। रिपोर्ट के मुताबिक सूखे से सबसे अधिक नुकसान कुल्लू व चंबा जिला में आंका गया है। वहीं जिला जिला शिमला में सेब की फसल को सबसे अध्कि नुकसान हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक अब तक अकेले सेब की फसल को करीब 9 करोड़ रूपए की नुकसान आंका गया है। इसके अलावा हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन व बिलासपुर जिलों में भी फलों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं बागवानी विशेषज्ञों का मानना है कि अगले कुछ दिनों तक अगर ऐसे ही सूख पड़ता रहा तो सेब  के अलावा स्टोन फ्रूट व अन्य फसल को भारी नुकसान होगा। इस समय सभी फसलों के लिए बारिश की जरूरत है।

बागवानी विभाग के उप निदेशक राजेश चौधरी का कहना है कि फलों को सूखे से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार की गई है। बारिश न होने के कारण नुकसान की स्थिति गंभीर होती जा रही है। उनका कहना है कि अब तक तकरीबन 11 करोड़ रूपए के नुकसान   आंका है। बागवानी विभाग के अधिकारी सूखे की नुकसान पर नजर बनाए हुए है। सेब के अलावा स्टोन फ्रूट को भी भारी नुकसान होने लगा है। सूखे की रिपोर्ट सरकार को भेज दी गई है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles