हिमाचल आजकल
शिमला, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को कुल्लू जिला के बंजार विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास के दौरान 62 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। उन्होंने बंजार कला केन्द्र में 57 करोड़ रुपये की लागत की पांच विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए तथा आज प्रातः पांच करोड़ रुपये की लागत की विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास किए।मुख्यमंत्री ने बंजार कला केन्द्र में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि पंचायती राज संस्थाओं तथा शहरी स्थानीय निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने का निर्णय उनके कार्यकाल में लिया गया था जब वह पंचायती राज मंत्री थे। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से विकास प्रक्रिया में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं के सामाजिक तथा आर्थिक सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाएं आरम्भ की हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में 3.25 लाख महिलाओं को निःशुल्क गैस कुनैक्शन उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने के लिए रिवॉलविंग फण्ड स्थापित किया गया है। जय राम ठाकुर ने प्रदेश सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1825 रुपये की वृद्धि की है। अधिकांश पैरा कार्यकर्ताओं के मानदेय में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने कहा कि अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 9000 रुपये, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 6100 रुपये, आंगनबाड़ी सहायिकाओं को 4700 रुपये, आशा कार्यकर्ताओं को 4700 रुपये, सिलाई अध्यापिकाओं को 7950 रुपये तथा मिड-डे मील कार्यकर्ताओं को 3500 रुपये प्रदान किये जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने नागरिक अस्पताल बंजार की बिस्तर क्षमता बढ़ाने के साथ ही यहां विशेषज्ञ और चिकित्सकों के अतिरिक्त पद सृजित कर भरने की भी घोषणा की। उन्होंने स्वास्थ्य उप-केन्द्र जीभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्तरोन्नत करने, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गुशाणी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्तरोन्नत करने, सरूट तथा कांडी में प्राथमिक पाठशालाएं खोलने, राजकीय प्राथमिक पाठशाला रम्बी और शरी को राजकीय माध्यमिक पाठशालाओं में स्तरोन्नत करने, राजकीय माध्यमिक पाठशाला मझली तथा सराची को राजकीय उच्च पाठशालाओं में स्तरोन्नत करने की भी घोषणा की।जय राम ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पुजारी में विज्ञान संकाय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चनोग में वाणिज्य संकाय की कक्षाएं शुरू करने, बछारड में कनिष्ठ अभियन्ता अनुभाग खोलने तथा क्षेत्र के पशु औषधालय को पशु अस्पताल में स्तरोन्नत करने की भी घोषणा की।इससे पूर्व, जय राम ठाकुर ने साई रोपा में 3.29 करोड़ रुपये से निर्मित नेचर पार्क का लोकार्पण किया। उन्होंने बंजार तहसील के पालगी ढलां, रोटे भलां, मुहान गड़सा रैला, धाड़ा, तलाड़ा, रोहन, दोनाल कशाड़ी, धाड़ी, फलाण, कोठी चैणी, खड़ागाड, सेरी, बलगाड़, तांदी चेथर, पेखरी, शराची, लेदा, तिलडु, थाटीबीड़, रतवा इत्यादि के लिए जल जीवन मिशन के अन्तर्गत 25.46 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली जलापूर्ति योजना, ग्राम पंचायत खड़ागाड व सराची में हिदाब सजवाड़, सारथी बांदल के लिए 3.10 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली जलापूर्ति योजना, बंजार शहर के लिए 18 करोड़ रुपये की मल निकासी योजना तथा बंजार में 7.20 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली कृषि उत्पाद विपणन समिति की सब्जी मण्डी का शिलान्यास किया।


| All Rights Reserved | Website By :