हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने एलपीजी सिलेंडर के दामों में हो रही लगातार बृद्घि को पूरी तरह जन विरोधी करार दिया है। उनका कहना है कि सरकार अपना खजाना भरने के लिए एक सोची समझी रणनीति के तहत लोगों पर महंगाई थोप रही है। बढ़ते एलपीजी का सिलेंडर आज 1100 से के पार चला गया है जो एक आम और मध्यम वर्गीय परिवार की पहुंच से बाहर होता जा रहा है। उन्होंने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार के सात साल के इस कार्यकाल में गैस सिलेंडर के दामों में करीब 700 रुपए की बृद्घि से साफ है कि लोगों के रसोई की सरकार को कोई चिंता नही है। भाजपा सरकार महिलाओं को उसी धुंहे में धकेल रही है जिसे देश मे कांग्रेस ने उन्हें इस धुंहे से मुक्ति दिलाई थी। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि सरकार बढ़ती महंगाई से लोगों को कोई भी राहत नही दे रही है। किसानों बागवानों के हितों की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है। बेरोजगारी का आंकड़ा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है जो बहुत ही चिंता की बात है। कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि पुलिस भर्ती का पेयर लीक बेरोजगार युवाओं के साथ एक बड़ा धोखा है और कांग्रेस इस अन्याय व धोखे के खिलाफ लोगों के साथ खड़ी है और वह उनके लिए न्याय की लड़ाई लड़ेगी।


| All Rights Reserved | Website By :