Monday, April 13, 2026

एसजेवीएन को वर्ष के सबसे दक्ष व लाभजनक मिनी रत्न अवार्ड से नवाजा गया

हिमाचल आजकल

शिमला। एसजेवीएन के अध्य2क्ष व प्रबंध निदेशक  नंद  लाल शर्मा  कहा कि  एक और बड़ी उपलब्धि के तहत एसजेवीएन को वर्ष के सबसे दक्ष व लाभजनक मिनी रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया है। दलाल स्ट्रीट इन्वेस्टमेंट जर्नल ने देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए एसजेवीएन को यह अवार्ड प्रदान किया है।

उन्होंने  बताया कि एसजेवीएन राष्ट्र  की आर्थिक विकास की गाथा लिख रहा है। कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 5000 करोड़ रुपए के लक्ष्य की तुलना में 5259$39 करोड़ रुपए का अपना उच्चतम पूंजीगत व्यय हासिल किया और देश को वैश्विक महामारी के कारण आर्थिक मंदी से उबरने में सहायता की है। नंदा लाल शर्मा ने आगे कहा कि एसजेवीएन भारत और पड़ोसी देशों में विद्युत क्षेत्र में एक प्रमुख विद्युत उत्पाददक के रूप में उभरा है। 31000 मेगावाट के कुल पोर्टफोलियो और विकास के विभिन्न चरणों के तहत 52 परियोजनाआें के साथ, एसजेवीएन ने अगले पांच वर्षों में 75000 करोड़ रुपए और आगामी दस वर्षों में 1$8 लाख करोड़ रुपए का निवेश करने की योजना बनाई है। इसके परिणामस्वगरूप, रोजगार सृजन, बुनियादी विकास और देश का समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास होगा। एसजेवीएन ने वर्ष 1988 में 1500 मेगावाट की एकल जलविद्युत परियोजना के साथ शुरुआत की और आज 2016$5 मेगावाट प्रचालनाधीन है तथा कंपनी ने भारत तथा पड़ोसी देशों नेपाल एवं भूटान में अपनी उपस्थिति दर्ज की है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles