Monday, August 3, 2026

हिमाचल में इस बार 4 करोड़ से अधिक सेब की पेटियों के होने का अनुमान

बागवानी विभाग 15 जून तक करेगा सेब के उत्पादन की अतिंम रिपार्ट तैयार

हिमाचल आजकल

शिमला। हिमाचल में इस बार सेब के बंपर फसल  के आसार नजर आने लगे है। प्रदेश बागवानी विभाग सेब के उत्पादन के आकंलन में जुट गया है। हालांकि कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि ने सेब की फसल को नुकसान पहुंचाया है। सर्दियों में अच्छी बर्फबारी होने के कारण सेब की भी अच्छी पैदावार की संभावना जताई जा रही है। बागवानी विभाग 15 जून तक सेब के उत्पाद की अतिंम रिपोर्ट सरकार को सौंपेगा। जून महीने में पौधों से सेब की अधिक ड्रॉपिंग होती है। पिछले साल के मुकाबले इस बार सेब के अधिक पैदावार होगी। बागवानी विभाग के अधिकारियों से  इस बात के संकेत मिलने लगे है। प्रदेश के कई क्षेत्रोंसे बागवान भी सेब ज्यादा उत्पादन होने की जानकारी देने लगे है। हालांकि पिछले दिनों  सूबे के कई  क्षेत्रों में  ओलों ने सेब के फसल पर कहर बरपाया है। लेकिन इस वाजूद भी पिछले साल के मुकाबले प्रदेश में सेब के अच्छी पैदावार होगी। पिछले प्रदेश में करीब 3.30 करोड़ सेब की पेटियों का उत्पादन हुआ था। लेकिन इस बार यह आंकड़ा 4 करोड़ पेटियों से ऊपर जाएगा। प्रदेश के कम ऊंचाई से लेकर अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों से सेब की अचछी फसल होने के जानकारी मिल रही है। उधर, बागवानी विभाग 15 जून तक सेब के उत्पादन की अङ्क्षतम रिपोर्ट तैयार करेगा।

जिला शिमला में होता है सेब का सबसे ज्यादा उत्पादन

प्रदेश में शिमला जिला में सेब का सबसे ज्यादा उत्पादन किया जाता है।
जबकि कुल्लू ,मंडी और किन्नौर में भी सेब का उत्पादन हर साल बढऩे लगा है। वहीं जून के आखिर में अर्ली वैरायटी का सेब मंडियों में पहुंचना शुरू हो जाएगा। पिछले साल मंडियों में बागवानों को सबे के अच्छे दाम मिले थे। लेकिन इस बार सेब की फसल भी अधिक है। लिहाजा बागवानों को इस बार अच्छी क्वालटी का सेब तैयार करना होगा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles