Monday, August 3, 2026

मुख्यमंत्री ने पंडित सुख राम के निधन पर शोक जताया

हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित सुख राम के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने बीते मंगलवार रात ा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली में अन्तिम सांस ली। वह 95 वर्ष के थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित सुखराम एक महान दूरदर्शी नेता थे, जिन्हें देश में दूरसंचार क्रान्ति के लिए स्मरण किया जाएगा। पंडित सुखराम के निधन से देश ने विशेष रूप से हिमाचल ने सदैव नए विचारों और पहलों को बढ़ावा देने वाला एक उत्ष्ट सांसद खो दिया है। जयराम ठाकुर ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। पंडित सुखराम 1962 में विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए और 1967, 1972, 1974 (उप चुनाव), 1977, 1982, 1998 और 2003 में दोबारा चुने गए। वह 1967-72, 1980-85 और 24 मार्च, 1998 से 7 मई, 1998 तक राज्य मंत्रिमण्डल में ऊर्जा, लोक निर्माण विभाग, षि, बागवानी, पशुपालन, सिंचाई इत्यादि विभागों के मंत्री रहे। वह मंडी संसदीय क्षेत्र से 1985, 1991 और 1996 में लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए और विभिन्न विभागों में केन्द्रीय राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles