Sunday, August 2, 2026

कांग्रेस नेताओं ने पंडित सुखराम के निधन पर शोक प्रकट किया

हिमाचल अजकल

शिमला।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय दूर संचार मंत्री पंडित सुखराम के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया हे। बुावार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में दिवंगत सुखराम के निधन पर एक शोकसभा का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि पंडित सुखराम का देश में दूर संचार क्रांति में एक बहुत बड़ा योगदान रहा। प्रदेश की राजनीति में भी पंडित सुखराम का एक विशेष स्थान था। केंद्रीय मंत्री के रहते प्रदेश में कांग्रेस उनके कार्यो को हमेशा याद रखेगी। प्रतिभा सिंह ने शोकागुल परिवार से अपनी संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें इस दुख को सहन करने की शक्ति देने के लिए भगवान से प्रार्थना की है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य व प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली, संजय दत्त व तजेंद्र पाल सिंह विट्टू ने पूर्व केद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना भगवान से करते हुए शोकागुल परिवार को अपनी संवेदना व्यक्त की है।

कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन, राजेद्र राणा, पवन काजल व विनय कुमार के अलावा, कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू,  नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री, हर्षबर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी,  कांग्रेस महासचिव सगंठन रजनीश किमटा, कर्नल डा. धनीराम शांडिल, आशा कुमारी, रामलाल ठाकुर, रोहित ठाकुर, अनिरुद्घ सिंह,पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर, गंगू राम मुसाफिर, विधायक नंद लाल, मोहन लाल ब्राक्टा, इंद्र दत्त लखनपाल, विक्रमादित्य सिंह, संजय अवस्थी, सुंदर ठाकुर, लखविंदर सिंह राणा,आशीष बुटेल, सतपाल सिंह रायजादा, भवानी सिंह पठानिया ने भी पंडित सुखराम के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना भगवान से की है।

 प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में सुखराम के निधन पर एक शोकसभा का आयोजन किया गया।कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदधाधिकारियों ने दिवंगत  सुखराम के छाया चित्र पर श्रद्घा सुमन अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन भी रखा। प्रतिभा सिंह ने पंडित सुखराम को अपने श्रद्घा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि उनके निधन से प्रदेश की राजनीति को एक बहुत बड़ा नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई संभव नही है।

सात दिन तक शोक मनाएगी कांग्रेस

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि पूर्व केंद्रीय संचार राज्य मंत्री सुखराम के निधन से कांग्रेस और हिमाचल को नुकसान हुआ है। प्रदेश कांग्रेस सात दिन तक शोक मनाएगी। इस दौरान पार्टी का कोई कार्यक्रम प्रदेश में नहीं होगा। वह  शोक संतप्त परिवार से मंडी मिलने जाएंगी। एआईसीसी प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने कहा कि पूर्व मंत्री सुखराम के निधन समय कांग्रेस और हिमाचल को नुकसान$ हुआ है। उनको संचार क्रांति के लिए याद रखा जाएगा। राजीव भवन में बुधवार को पूर्व मंत्री सुखराम को श्रद्घांजलि भी दी गई।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles