हिमाचल आजकल
शिमला, हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस की क्रमिक भूख़ हड़ताल बुधवार को दूसरे दिन भी प्रदेश के हर ज़िला मुख्यालय में जारी रही । पिछले कल क्रमिक भूख़ हड़ताल शुरू होने के कुछ घंटो बाद मुख्यमंत्री का CBI को जाँच सौंपने के एलान के बावजूद अन्य माँगों को लेकर युवा कांग्रेस अभी भी भूख़ हड़ताल पर डटी है ।
युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी ने कहा कि उनका प्रदर्शन यहाँ थमने वाला नही, उन्होंने कहाँ कि सी.बी.आई जाँच में 4-5 साल लग जाते है , युवा कांग्रेस की माँग है कि समय रहते जल्द से जल्द ये जाँच उच्च न्यायालय के जज की निगरानी में करवाई जाए।
निगम भण्डारी ने हिमाचल के DGP की नेतिकता पे भी सवाल उठाया कि पुलिस विभाग के अंतर्गत हुयी इस परीक्षा में पुलिस के मुखिया का एक भी जवाब या ब्यान नही आया। हर रोज़ किसी ना किसी की गिरफ़्तारी की बात आती है, लेकिन जिस पुलिस विभाग के नाक के नीचे पेपर लीक हुआ उस विभाग से किसी गिरफ़्तारी का ना होना बहुत से प्रश्न खड़ा करता है ।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री किन्ही विशेष कारणों से अभी तक DGP को संरक्षण दे रहे हैं । पेपर रद्द होने वाले दिन शाम को DGP और मंत्रियों का नाटी डालना, सरकार और प्रशासन की युवाओं के प्रति गम्भीरता को दर्शाता है । मुख्यमंत्री की इसी कमज़ोर कार्यशेली ने अभी तक युवा वर्ग को बेरोज़गार रखने में कोई कसर नही छोड़ी है। बाक़ी माँगे ना माने जाने तक हमारा शांतिप्रिय प्रदर्शन चलता रहेगा ।


| All Rights Reserved | Website By :