हिमाचल आजकल
शिमला। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप ने हाटी के मुद्दे पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष हर्ष चौहान और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य अनंत नायक से उनके दिल्ली कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने केंद्र से इस क्षेत्र के मूल निवासियों की मांग को आवाज दी है। इस बैठक से पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हाटी को जनजातीय का दर्जा देने के लिए मुलाकात की थी और गृह मंत्री इसके लिए काफी सकारात्मक थे। हाटी समुदाय को उत्तराखंड में आदिवासी का दर्जा प्राप्त है, जिसकी सीमा सिरमौर जिले से लगती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें यह दर्जा बहुत पहले 1968 में दिया गया था और वे सिरमौर जिले में रहने वाले लोगों के साथ समान संस्ति और सामाजिक-आर्थिक स्थिति साझा करते हैं।
इस फैसले से ट्रांस गिरी क्षेत्र की 154 पंचायतों की करीब तीन लाख आबादी को फायदा होगा$ यह समुदाय सिरमौर जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में रहता है जिसमें शिलाई, पांवटा, रेणुका और पच्छाद शामिल हैं। सुरेश कश्यप ने कांग्रेस सरकारों के दौरान भाजपा द्वारा हाटी समुदाय को जनजातीय का दर्जा दिलाने के लिए लंबे संघर्ष के बारे में विस्तार से बताया और कई बार इस मांग को कांग्रेस ने ठुकरा दिया था ।


| All Rights Reserved | Website By :