Sunday, August 2, 2026

छोटा शिमला वार्ड की सड़कें चौड़ी होने से मिलेगी जाम से निजात : संजीव चौहान

हिमाचल आजकल

शिमला, राजधानी शिमला में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहर की सड़कें चौड़ी करने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। इससे लोगों को रोजाना लगने वाले जाम से भी निजात मिल रही है। इसी कड़ी में छोटा शिमला बाजार की सड़क को भी चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। छोटा शिमला में पहला एलिवेटेड वॉकवे भी बनाया जाएगा। इसमें 8 करोड रुपए खर्च होंगे।

किसान मोर्चा के जिला शिमला अध्यक्ष एवं वार्ड निवासी संजीव चौहान पिंकू ने इसके लिए शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उन्हीं के अथक प्रयास से यह कार्य संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के चौड़ा होने से बहुत हद तक जाम से निजात मिल पाएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए स्थानीय पार्षद विदुषी शर्मा के प्रयास भी सराहनीय रहे हैं। अब जल्द ही इसका कार्य शुरू किया जाएगा।

छोटा शिमला कसुम्पटी सड़क पर बनी तिब्बतियन स्कूल की बाउंड्री वॉल को तोड़कर इस सड़क का विस्तार किया जाएगा। यहां पर बाजार की सड़क दो मीटर तक चौड़ी हो जाएगी। लंबे समय से यहां के स्थानीय नागरिकों की मांग थी कि बाजार से लगती सड़क को चौड़ा किया जाए। इसे देखते हुए खाका तैयार किया गया था, जिसकी केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है।

भाजपा के शिमला मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा, विदुषी शर्मा, संजीव चौहान पिंकू, राजीव, रमन, पवन, राजकुमार विज, रमेश विज, राजू राम राही, अरुण सूद, डिंपल चड्ढा, नितिन चड्ढा, राकेश विज, ईशान शर्मा, अंकुर चड्ढा, अरविंद लखनपाल, कमलजीत, अमन चड्ढा, दिलेराम गुलेरिया, शुकरन पुरी, मधु शर्मा, सुरेंद्र गुप्ता आदि ने आभार व्यक्त किया है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles