हिमाचल आजकल
शिमला। एसजेवीएन ने मैसर्स टाटा पावर सोलर सिस्टम्स लिमिटेड के साथ बीकानेर राजस्थान में 1000 मेगावाट की सौर परियोजना के लिए ईपीसी अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। एसजेवीएन के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में अनुबंध समझौते पर एसजेवीएन के मुख्य महाप्रबंधक (ईसीडी), एस. के. सूद और मैसर्स टाटा पावर सोलर सिस्टेसय लिमिटेड के चीफ बिजनेस डेवल्मेंट व वेपुल जैन द्वारा हस्ताक्षर किए गए।
इस अवसर पर एस. पी. बंसल निदेशक (सिविल) एसजेवीएन, अखिलेश्वर सिंह, निदेशक (वित्त) एसजेवीएन, सुशील शर्मा, निदेशक (विद्युत), एसजेवीएन, आशीष खन्ना, अध्यक्ष (नवीकरणीय) टाटा पावर और एसजेवीएन एवं मैसर्स टाटा पावर सोलर के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। नंद, लाल शर्मा ने बताया कि यह 5500 करोड़ रुपए का ईपीसी अनुबंध देश का अब तक अवार्ड किया गया सबसे बड़ा सौर अनुबंध है। अनुबंध में एसजेवीएन को शुरू प्रारंभ से तक कमीशन किए गए सोलर संयंत्र की डिलीवरी शामिल है, जिसमें एकमुश्त प्रापण के आधार पर भूमि की व्यवस्था, आईएसटीएस सब स्टेशन तक विद्युत की निकास प्रणाली और तीन वर्षों के लिए सौर पीवी संयंत्र का प्रचालन और रखरखाव शामिल है।
उन्होंने ने बताया कि एसजेवीएन ने भारत सरकार की सीपीएसयू योजना के माध्यम से इस 1000 मेगावाट की सौर परियोजना को हासिल किया है। कमीशनिंग के पश्चाकत यह परियोजना पहले वर्ष में लगभग 2455 मि.यू. विद्युत उत्पाकदन करेगी और 25 वर्षों की अवधि में लगभग 56838 मि.यू. का विद्युत उत्पादन करेगी। इस परियोजना की कमीशनिंग से 25 वर्ष में लगभग 27,85,077 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आने की उम्मीद है। यह परियोजना मई, 2024 तक कमीशन की जानी है।


| All Rights Reserved | Website By :