Monday, August 3, 2026

दलित समाज को वोट के तौर पर इस्तेमाल किया गया : राजेश लिलोठिया

कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की कार्यकारणी की बैठक आयोजित

हिमाचल आजकल

शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजेश लिलोठिया ने कहा कि विभाग के पदधाधिकारियों से किसी भी अन्याय और भेदभाव के खिलाफ एकजुट होना होगा।  आज देश में संबिधान बचाने और इसकी रक्षा का दायित्व हर नागरिक पर है। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में अनुसूचित जाति विभाग की नव नियुक्त कार्यकारणी की पहली बैठक को सम्बोधित करते हुए राजेश लिलोठिया ने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही दलित समाज को वोट के तौर पर इस्तेमाल किया है।उन्होंने कहा कि अनुसूचित लोग किसी की जागीर नही है।उन्होंने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर ने संविधान में दलित समाज के लिए जो समानता के अधिकार दे रखे है उन्हें आज कहीं न कहीं कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्या कारण है जो आज प्रदेश में 17 अनुसूचित जाति के हलकों में से कांग्रेस के पास केवल चार हल्के ही जीते है।उन्होंने कहा कि यह बहुत ही गम्भीर विषय है और इसपर चिंतन किया जाना चाहिए।

17 आरक्षित हलकों में कांग्रेस को जिताएं: प्रतिभा सिंह

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने  कहा  कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें प्रदेश में बहुत ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।  सभी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताआें को एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करना है। उन्होंने कहा कि आज बढ़ती महंगाई बेरोजगारी एेसे मुद्दे है जिनको लेकर सभी को लोगों के बीच जाना है। उनका कहना है कि कांग्रेस के महत्वपूर्ण संगठनों में अनुसूचित जाति विभाग भी बहुत ही  अहम है। उनके विभाग से कोई भी समस्या के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के सेवा भाव को आगे बढ़ाना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। विभाग के पदधाधिकारियों को आश्वश्त किया कि उनके साथ कोई भी अन्याय सहन नही होगा।उन्होंने सभी का आह्वान किया कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों में सभी 17 आरक्षित हलकों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए अभी से मैदान में डटने को कहा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles