Sunday, August 2, 2026

प्रतिभा सिंह को निमंत्रण देने हॉली लॉज पहुंचे जयराम ठाकुर

प्रतिभा सिंह बोली, मुख्यमंत्री के पद की गरिमा का अपमान न हो

हिमाचल आजकल

शिमला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिमला दौरे के लिए  भाजपा के वरिष्ठ नेता घर घर जाकर लोगों का निमंत्रण दे रहे है। इस कड़ी में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह के निजी आवास हॉली लॉज पीएम की प्रस्तावित रैली  में भाग लेने के लिए निमंत्रण देने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री कुछ देर हॉली लॉज रूके। बद में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का शिमला आने पर कांग्रेस उनका स्वागत करती है। प्रधनमंत्री को हिमाचल के लिए विशेष पैकेज देना चाहिए। प्रतिभा सिंह ने कहा कि मुख्यमत्री को इस तरह से घर घर जाकर निमंत्रण नहीं बांटने चाहिए। यह मुख्यमंत्री को पद की गरिमा का अपमान है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles