Sunday, August 2, 2026

शिमला ग्रामीण क्षेत्र में 90 करोड़ के विकास कार्य करवाए : विक्रमादित्य सिंह

विक्रमादित्य सिंह ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन

हिमाचल आजकल

शिमला। कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने  युवाओं  से देश प्रदेश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का आह्वान करते हुए कहा है कि आज का युवा कल का भविष्य है।  उनका  मुख्य उद्देश्य  युवाओं  को आत्मनिर्भर बनाने व उन्हें स्वस्थ नागरिक बनाने का है ।उन्होंने सभी से उनके इस प्रयास में अपना सहयोग देने की अपील की है।  वे रविवार को सुन्नी में हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स कल्चर एंड एनवायरमेंट एसोसिएशन की आेर से आयोजित शिमला ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगता  के उदघाटन अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने  कहा कि इस प्रतियोगिता का आयोजन कोविड की वजह से दो सालों  के बाद  हो रहा है। इस प्रतियोगिता का मुख्य मकसद  युवाओं  को नशे से दूर और खेलांे के प्रति उन्हें आकर्षित करने का है। उन्होंने  युवाओं  का आह्वान किया कि उन्हें अपनी शिक्षा के साथ अपने स्वास्थ्य और खेलों पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने समारोह में उपस्थित लोगों को नशे के खिलाफ एक शपथ भी दिलाई।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में पूर्व कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य और खेलों के विस्तार पर खास ध्यान दिया। आज की वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य का बहुत बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह ने गांव गांव दूरदराज के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में स्कूल खोले थे। आज उन स्कूलों को बंद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर बुरी तरह विफल रही है। अपनी विफललताआें को छुपाने के लिये वह पूर्व कांग्रेस सरकार को दोषी ठहरा रही है।

उनका कहना है कि  अपने इस कार्यकाल में उन्होंने 90 करोड़ रूपए के कार्य करवाये है। इसके अलावा उन्होंने विधायक निधि से 8,50 करोड़ के कार्यो को करवाया। विक्रमादित्य सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में इस क्षेत्र में 1400 करोड़ के विकास कार्य करवाये थे।उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही फिर से इस क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles