Sunday, August 2, 2026

 हिमाचल को बड़ी सौगातें देकर जाएं प्रधानमंत्री : सुक्खू

कहा, सेब पर आयात शुल्क कब बढ़ेगा व हाटी समुदाय को एसटी का दर्जा कब मिलेगा

हिमाचल आजकल

शिमला। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के आठ साल पूरा होने पर कांग्रेस ने चार सवाल पूछे हैं। मंगलवार को शिमला में भाजपा की तरफ से मनाए जा रहे जश्न पर हिमाचल कांग्रेस कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष व स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य सुखविंदर सिंह सुक्खू ने निशाना साधा है।  उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी  शिमला आ रहे हैं, तो प्रदेश को कुछ सौगातें देकर जाएं।  पिछले दौरों की तरह सपने न बेचें। उन्होंने हिमाचल  की जनता के साथ किया कोई भी वादा पूरा नहीं किया है। लोग खुद को ठगा महसूस करते आ रहे हैं। महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी कम करने के लिए क्या किया, प्रधानमंत्री को बताना होगा। सेब पर आयात शुल्क कब बढ़ेगा, हाटी समुदाय को एसटी का दर्जा कब दिया जाएगा मोदी इस पर भी अपनी चुप्पी तोड़ें चाहिए। सुक्खू ने कहा कि प्रधानमंत्री प्रदेश को विशेष आर्थिक पैकेज दें।

बॉक्स

भाजपा से कांग्रेस के सवाल             

 देश में आसमान छूती महंगाई कब कम होगी। गैस सिलिंडर 1000 रुपए पार हो चुका है। पेट्रोल पदार्थों की कीमतें 100 रुपए के आसपास हैं। यह 70 साल में पहली बार है। खाद्य पदार्थों के दामों में आग लगी है। आम जनता को कब राहत देंगे।

भ्रष्टाचार पर कार्रवाई कब

हिमाचल की भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। पुलिस भर्ती पेपर लीक में करोड़ों रुपए की डील हुई। पुलिस के पास से ही पेपर लीक हो गया। स्वास्थ्य विभाग में कोविड काल में करोड़ों का भ्रष्टाचार हुआ। राजीव बिंदल को कुर्सी तक गंवानी पड़ी। सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी है। भ्रष्ट नेताआें पर कब कार्रवाई करेंगे।

बेरोजगारों को रोजगार कब

हिमाचल  में 12 लाख से अधिक बेरोजगार हैं। प्रदेश की जयराम सरकार रोजगार देने में पूरी तरह विफल रही। डबल इंजन की सरकार बताए, बेरोजगारों को रोजगार कब तक मिलेगा।

किसानों, हाटी समुदाय को सौगात क्यों नहीं

सेब की खेती करने वाले किसानों को वादे के बावजूद आज तक राहत क्यों नहीं दी गई।  क्यों सेब पर आयात शुल्क नहीं बढ़ाया। उनके साथ विश्वासघात कब बंद होगा। हाटी समुदाय को आज तक एसटी का दर्जा नहीं दिया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles