Sunday, April 12, 2026

पीएम मोदी की दूरदर्शी सोच से लाभान्वित हुए हिमाचल के 9 लाख किसान : संजीव देष्टा

हिमाचल आजकल

शिमला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है कि आज सीधे किसानों के खातों में पैसा आ रहा है। हमारे लिए ये गर्व की बात है कि पीएम मोदी ने देश के करीब 10 करोड़ किसानों को 11वीं किस्त शिमला से जारी की। इस योजना से हिमाचल के 9 लाख किसानों को लाभ हुआ है।

हिमाचल प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री संजीव देष्टा ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इससे किसानों की आर्थिक दशा में सुधार हो रहा है। देष्टा ने कहा कि इस तरह की योजना शुरू करके एक अनूठी पहल की है जिसका प्रदेश के किसानों की आर्थिकी में सुधार हुआ है। केंद्र सरकार की योजनाओं को हिमाचल प्रदेश की जनता के बीच ले जाएंगे और सरकार को रिपीट करवाने में भी मदद करेंगे। 

उन्होंने कहा कि अब वो दिन दूर नहीं कि जो बात प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों की आय दोगुनी करने को लेकर कही है, वो जल्द साकार होगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles