हिमाचल आजकल
शिमला। प्रशिक्षित बेरोजगार संघ के मुख्य संरक्षक व पूर्व में रहे प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर ने जेबीटी ,डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगार संघ का गठन करते हुए मोहित ठाकुर को प्रदेश अध्यक्ष, जगदीश परियाल को प्रदेश महासचिव, अभिषेक जमवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनिल कुमार मीडिया इंचार्ज, हर्षद ठाकुर सोशल मीडिया इंचार्ज, नमिता कसवाल महिला विंग अध्यक्ष और ओंकार ठाकुर को मुख्य सचिव नियुक्त किया गया।
प्रशिक्षित बेरोजगार संघ के नवनियुक्त राज्य अध्यक्ष मोहित ठाकुर जेबीटी बनाम बीएड मामले में उच्च न्यायालय में खुद भी जेबीटी यूनियन की आेर से सीडब्ल्यूपी 1359/2022 केस में पैरवी कर रहे थे,जिसमें उन्होने कोर्ट को ये भी बताया था की जिन्ह बी$एड डिग्री धारकों में पास जेबीटी टेट नहीं है वो इस भर्ती मे योग्य ही नहीं है। साथ ही ये बात वर्ष 2018 के एनसीटीई के गजट में भी निर्धारित की गई थी की पहली से पांचवी का टेट जरूरी है। मोहित ठाकुर ने कहा की काफी लंबी लड़ाई को जीतने के बाद अब जेबीटी कमीशन का परिणाम निकाल है। हिमाचल सरकार,प्रारंभिक शिक्षा विभाग,और चयन बोर्ड ने जेबीटी अभियर्थियों के साथ न्याय किया है। इस बात का जेबीटी संघ हिमाचल सरकार का आभार प्रकट करती है। उनका कहना है कि 50 हजार जेबीटी अब टेट पास कर नए कमीशन का भी इंतजार काफी समय से कर रहे हैं, क्यूँकि वर्तमान में 4000 पद अभी भी प्राथमिक स्कूलों में रिक्त पड़े हैं। अब कई जेबीटी अभियर्थियों इन्ही पदों पर लम्बे समय से आस लगाए बैठे हैं।


| All Rights Reserved | Website By :