हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल कांग्रेस में इस दिनों सब कुछ ठीक ठाक से नहीं चल रहा है। विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस के अंदर गुटबाजी बढऩे लगी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.पंडित सुखराम के पोते व भाजपा विधायक अनिल शर्मा के बेटे आश्रय शर्मा ने युवा रोजगार यात्रा के लिए बनाई गई कमंटी के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है। शिमला के नेताओं की दखलअंदाजी का हवाला देकर आश्रय शर्मा ने सोनिया गांधी को अपनी इस्तीफा भेज दिया है। उन्होंने कहा कि उनके काम में दखलंदाजी की जा रही है जिसके चलते वह सदस्य पद से इस्तीफा दे रहे हैं। शिमला में पार्टी के कौन नेता हैं जो उनके काम में हस्तक्षेप कर रहे हैं इसका उन्होंने पत्र में कोई जिक्र नहीं किया है।


| All Rights Reserved | Website By :