Sunday, August 2, 2026

राज्यपाल ने नीट-2022 के प्रदेश टॉपर को सम्मानित किया

हिमाचल आजकल

शिमला। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर से बुधवार को  राजभवन में नीट-2022 में हिमाचल प्रदेश में पहले स्थान पर रहने वाले आदित्य राज शर्मा ने मुलाकात  की। राज्यपाल ने आदित्य राज को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आदित्य की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्यपाल ने कहा कि उनकी इस उपलब्धि से प्रदेश का नाम रोशन हुआ है। वह प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। राज्यपाल ने आदित्य राज के अभिभावकों और शिक्षकों को भी बधाई देते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा और योगदान से आदित्य प्रथम स्थान अर्जित करने में सफल हो पाए हैं। इस अवसर पर एस्पायर एकेडमी के प्रबन्धक और आदित्य राज की माता उपस्थित थी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles