Monday, April 13, 2026

विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस की जीत का सिलसिला जारी रहेगा : प्रतिभा सिंह

हिमाचल आजकल

शिमला, प्रदेश विश्वविद्यालय में गैर शिक्षक,ईसी व कोर्ट सदस्य के चुनावों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को मिली करारी हार से साफ हो गया है कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का हवा बरकरार है। प्रदेश के चार उप चुनावों मंडी संसदीय क्षेत्र सहित अर्की,जुब्बल कोटखाई व फतेहपुर विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत का जो सिलसिला शुरू हुआ है वह अब प्रदेश विधानसभा चुनावों में भी रहने वाला है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने विश्वविद्यालय में ईसी पर राजकुमारी के चुनाव जीतने व कोर्ट सदस्य के चुनाव में रामलाल की शानदार जीत पर विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि पूर्व की भांति आगे भी दोनों पदाधिकारी कर्मचारी हितों के सरंक्षण पर कार्य करेंगे।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में पूरे प्रदेश से सेंकडो कर्मचारी कार्यरत है। विश्वविद्यालय के यह चुनाव पूरे प्रदेश की राजनैतिक हवा का रुख साफ करते है। उन्होंने विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारियों का कांग्रेस विचारधारा पर अपनी मोहर लगाने पर आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों में एकजुटता के साथ भाजपा की कर्मचारी व जन विरोधी नीतियों व निर्णयों के खिलाफ वोट करेंगे। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस सत्ता में आते ही कर्मचारियों के साथ हो रहें भेदभाव को दूर करेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत का एक बड़ा संदेश पूरे देश मे जाएगा जो देश मे बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ एक बड़ा जनमत साबित होगा और देश की भावी राजनीति की दिशा व दशा तय करेगा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles