Sunday, April 12, 2026

मुख्यमंत्री ने एलईडी रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया

मुख्यमंत्री ने एलईडी रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया

हिमाचल आजकल

शिमला, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शनिवार को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने ओक ओवर शिमला से भाजपा की एल.ई.डी. (LED) रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे विश्व में भारत का सम्मान और गौरव बढ़ाया है। उनके नेतृत्व में भारत मजबूती से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हिमाचल प्रदेश से अलग भाव और लगाव है। यह उनकी कार्यशैली से भी साफ स्पष्ट होता है। उनका प्रदेश से स्नेह का रिश्ता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों, योजनाओं व कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से जनता के बीच ले जाने के लिए एल.ई.डी. रथ अभियान आरम्भ किया गया है।

इस अभियान के माध्यम से सभी विधानसभा क्षेत्रों में सरकार के कार्यक्रमों तथा योजनाओं का प्रचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के बहुआयामी प्रयासों से राज्य का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो रहा है। प्रत्येक क्षेत्र व प्रत्येक वर्ग के समान विकास के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जय राम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सबसे खराब दौर से गुजर रही है। उनका कांग्रेस छोड़ो अभियान निरन्तरता व तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस के उपाध्यक्ष राम लाल ठाकुर का त्यागपत्र इसका सबसे ताजा उदाहरण है।

उन्होंने लोगों से पूर्ण जोश व जनून के साथ रिवाज को बदलने के लिए आगे बढ़कर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा मिशन रिपीट में सफल होकर राज्य में पुनः सत्तासीन होगी।

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि राज्य सरकार ने लगभग पांच वर्ष के कार्यकाल में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। प्रदेश निरन्तर खुशहाली और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की विस्तार से जानकारी भी दी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles