Sunday, April 12, 2026

बेरोजगारों के लिए डबल इंजन सरकार ने क्या किया, प्रधानमंत्री अपने दौरे के दौरान बताए : नरेश चौहान

हिमाचल आजकल

शिमला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  को मंडी में युवा विजय संकल्प रैली के लिए आ रहे हैं। कांग्रेस के उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर कहा है कि हिमाचल में आने पर प्रधामंत्री का स्वागत है, लेकिन साथ में वे यह भी बताएं कि युवाओं  के लिए डबल इंजन सरकार ने क्या किया।

उन्होंने कहा कि  हिमाचल में बेरोजागारी का आंकड़ा करीब 14 लाख पहुंच गया है। हिमाचल की बेरोजागारी दर जयराम सरकार के कार्यकाल में बड़ी तेजी से बढ़ी है। मौजूदा समय में 15 फीसदी के आसपास हिमाचल की बेरोजगारी दर है जो कि देश में सबसे ज्यादा है। प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि बेरोजगारों के लिए जयराम और केंद्र में उनकी सरकार ने क्या किया है।  उन्होंने कहा कि 2014 में लोकसभा चुनावों से पहले प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं  से वादा किया था कि केंद्र में उनकी सरकार बनते ही हर साल 2 करोड़ नौकरियां दी जाएंगी। एेसे बीते 8 सालों से देश में 16 करोड़ से ज्यादा युवाओं  को नौकरी मिलनी चाहिए थी। प्रधानमंत्री को इस रैली में यह बताना चाहिए कि उन्होंने 16 करोड़ युवाओं  को नौकरियां देने के लिए क्या कदम उठाए। कहां-कहां ये नौकरियां दी गईं।  नरेश चौहान ने कहा है कि बेरोजगारी के साथ-साथ मंहगाई की मार भी युवाओं  पर पड़ रही है। दोहरी मार से युवा निराशा में है। उम्मीद है कि प्रधानमंत्री देश की युवा शक्ति को यह बताने का कष्ट करेंगे कि डबल इंजन सरकार ने इन युवाओं  के लिए क्या कदम उठाए।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles