Sunday, April 12, 2026

जयराम सरकार फिजूल खर्जी और चुनावी रैलियों के लिए ले रही कर्जः सुखविंदर सिंह सुक्खू

हिमाचल आजकल

शिमला। कांग्रेस पार्टी की चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि जयराम सरकार लगातार कर्ज लेकर हिमाचल को कर्ज में डूबो रही है। उन्होंने कहा कि यह कर्ज हिमाचल की जनता के लिए नहीं बल्कि अपने राजनीतिक फायदे के लिए सरकार ले रही है। कर्ज का यह पैसा विकास कार्यों पर खर्च नहीं किया जा रहा,  इसे फिजूल खर्जी पर उड़ाया जा रहा है। उन्होंने जयराम सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार को हिमाचल के लोगों की समस्याएं नजर नहीं आ रही। स्कूलों में शिक्षक नहीं और स्वास्थ्य संस्थानों में डाक्टर और अन्य स्टाफ नहीं है। ग्रामीण इलाकों में सड़कों की हालात खस्ता बनी हुई है। सरकार को इन पर पैसा खर्च करना चाहिए था, मगर सरकार को इसकी कोई फिक्र नहीं है।

सुक्खू ने कहा कि जयराम इस चुनावी साल में हर माह कर्ज ले रही है। अब सरकार 1000 करोड़ का कर्ज लेने की तैयारी में है। इससे पहले जयराम सरकार ने  जुलाई  में 1000 करोड़ रूपए कर्ज लिया था। इसके बाद फिर अगस्त में 1500 करोड़ रूपए का कर्ज लिया। बीते सितंबर माह में 2500 करोड़ रूपए लिया गया। अब फिर 1000 करोड़ रुपए का कर्ज जयराम सरकार ले रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि जयराम सरकार को एक उपलब्धि के लिए याद रखा जाएगा, वह यह कि इससे पहले सरकारों ने कुल जितना कर्ज लिया है, उतना अकेले जयराम सरकार अब तक ले चुकी है। इसके चलते  हिमाचल का कुल कर्ज 70 हजार करोड़ से पार  चुका है।

सुक्खू ने कहा जयराम सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव और हिमाचल स्थापना के भव्य समारोह कराकर अपनी पार्टी का प्रचार प्रसार करने का काम किया। इन आयोजनों पर 60-70 करोड़ रूपए जाया किया, जबकि इससे हिमाचल की जनता को कोई लाभ नहीं मिला। उल्टे इन आयोजनों से लोगों को भारी सुविधा हुई। प्रत्येक आयोजन के लिए आसपास डिपो और सब डिपो से  एचआरटीसी की 250-300 बसे भेज कर इन रूटों को तीन दिनों तक बाधित करने का काम जयराम सरकार ने किया है। इसी तरह अन्य चुनावी रैलियां हिमाचल की जनता के पैसों से की जा रही है। प्रदेश की जनता मंहगाई, बेरोजगारी से त्रस्त है और जयराम सरकार फिजूल खर्ची कर सरकारी खजाने पर लगातार बोझ डाल रही है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles