Sunday, April 12, 2026

आठ सालों में मोदी सरकार ने हिमाचल को कुछ नहीं दिया, अब  कर रही चुनावी घोषणाएः संजय दत्त

चुनावी समय में की जा रही मोदी की घोषणाएं पहले भी साबित हुई जुमलेबाजी

हिमाचल आजकल

शिमला।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं हिमाचल कांग्रेस सह प्रभारी संजय दत्त ने कहा है कि केंद्र में सतासीन मोदी सरकार ने  आठ सालों  में हिमाचल को कुछ नहीं दिया। अब  हिमाचल में चुनाव  नजदीक आते ही मोदी सरकार को हिमाचल की याद रही है और वह चुनावी घोषणा कर रही है।

शिमला में एक प्रैस कांफ्रैंस में संजयदत्त ने कहा कि चुनावी समय में की जा रही घोषणाएं भी पहले की तरह जुमले ही साबित होंगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले 2014 और 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने जो घोषणाएं कीं, वे भी जुमले ही साबित हुईं। भाजपा के ही बड़े नेताओं ने इन चुनावी घोषणाओं को खुद जुमले करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तक हिमाचल के लिए कोई बड़ा उद्योग तक नहीं दिया और न ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर केंद्र से कुछ मांग पाए। अब आखिरी समय में कोरी घोषणाएं कर जनता को गुमराह करने का असफल प्रयास भाजपा कर रही है, लेकिन हिमाचल की प्रबुद्ध जनता इनके जुमलों में आने वाली नहीं है।
संजयदत्त ने कहा कि भाजपा इन चुनावों को हिमाचल के मुद्दों पर नहीं लड़ना चाह रही। उन्होंने जोर देकर कहा कि ये हिमाचल के चुनाव है और इनको हिमाचल के मुद्दों पर ही लड़ा जाएगा।

कांग्रेस नेता ने हिमाचल में सरकारी पैसों पर हो रही भाजपा की चुनावी रैलियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे पहली बार देखा गया है कि कोई सरकार सरकारी कार्यक्रम को पार्टी कार्यक्रम में बदल रही है। सरकारी कार्यक्रम स्थलों के आसपास भाजपा के झंडे के ही चारों और नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार हिमाचल को कर्ज में डूबने को काम कर रही है।

संजयदत्त ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा कांग्रेस पार्टी पर की जा रही टिप्पणियों पर कहा कि मुख्यमंत्री को अपनी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड जनता को देना चाहिए। भाजपा ने बीते चुनावों में जनता से जो वादे किए थे उनका क्या किया, मुख्यमंत्री इस पर बात करे। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर के पास बताने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए वे मुख्य मुद्दों से जनता का ध्यान बंटाने के लिए इस तरह की बातें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर भांप गए हैं कि हिमाचल से अब उनकी सरकार की विदाई तय है, इसलिए वे मुद्दों से हटकर बातें कर रहे हैं।

एक सवाल के जबाब में उन्होंने कहा कि दुनिया में तेल के दाम गिर रहे हैं, मगर मोदी सरकार इनके दाम बढ़ाकर लोगों पर बोझ डालने का काम कर रही है। इसके चलते आज मंहगाई आसमान छू रही है। मोदी सरकार ने डिमोनीटाइजेशन कर देश को आर्थिक संकट में झोंक डाला। तब मोदी सरकार ने इसके कई फायदे गिनाए थे, मगर आज इस पर वे  एक भी शब्द नहीं बोलते। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश की संपतियों को अदानी और अंबानी को बेच रही है। आठ साल पहले अडानी दुनियां में अमीर लोगों की सूची में 523वें स्थान पर थे। मोदी सरकार ने लगातर उनके पक्ष में नीतियां बनाकर और उनको सरकारी संपतियां बेचकर विश्व के दूसरे सबसे अमीर शख्स बना दिया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles