Sunday, January 11, 2026

बागवानी विभाग बागवानों को वितरित करेगा 2.50 लाख सेब के पौंधे

हिमाचल आजकल

शिमला । प्रदेश  के बागवानों के लिए  नए साल में नई वेरायटी के सेब के पौधे वितिरति किए जाएंगे। प्रदेश बागवानी विभाग ने इसके लिए खाका तैयार कर दिया है।   प्रदेश में हर साल सेब के उत्पादन का क्षेत्र बढ़ रहा है। इस को देखते हुए बागवानी विभाग ज्यादा मात्रा में  विदेशों सेब के पौधों को आयात करने में जुटा है। प्रदेश बागवानी विभाग  इस बार बागवानों को करीब 2.50 लाख सेब के पौधें वितरित करने  जा रहा है। अमेरिका से दो साल पहले आयात किए गए रूट स्टॉक भी शामिल है। इसके अलावा बवगानी विभाग के फार्म हाऊस पर तैयार की गई नर्सरी भी बागवानों को  उपलब्ध की जाएगी। सेब के पौधों के वितरिण के लिए बागवानी विभाग ने पदेशभर में करीब 224 कलस्टर बनाए है। कलस्टर के मध्यम से ही विदेशी पौधों का वितरण किया जाएगा।  बागवानी विभाग ने इसके लिए बाकायदा जिला बागवानी अधिकारियों से डिमांड मांगी है।अहम बात यह है कि पिछले कुछ सालों में सूबे में विदेशी वेरायटी के सेब की डिमांड बढ़ी है। कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में विदेशी वेरायटी के सेब की अच्छे नजीते आने लगे है। प्रदेश बागवानी विभाग इस बार जनवरी फरवरी में बागवानों को सेब के पौधें व नर्सरी का वितरण शुरू करेगा।  बागवानी विभागने इसके लिए प्रस्ताव सरकार को भेज दिया है। सरकार से मंजूरी मिलने केबाद अमेरिका से आयात रूट स्टाक के दाम भी तय किए जाएंगे।

प्रदेश बागवानी विभाग के संयुक्त निदेशक सुभाष चंद का कहना है कि विदेशोंसे आयत किए गए सेब के रूट स्टॉक व पौधों को दो साल तक विभाग के फार्महाऊस और  बागवानी विश्वविद्यालय नौणी में रखे जाते है। दो साल तक यह देखाजाता है कि पौधों में किसी तरह कोई घातक  बिमारी न हो। उनका कहना है किइन पौधों को  इस बार बागवानों को वितरित  किया जाएगा। पौधों व रूट स्टॉकका वितरण के लिए प्रदेश में कलस्टर बनाएं गए है। कलस्टर के मध्यम से हीबागवानों को सेब के पौधें उपलब्ध करवाए जाएंगे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles