Sunday, April 12, 2026

महिलाओं के खाते में 1500 डाल दिए थे कांग्रेस नेताओं  ने : सुरेश कश्यप

वादा पूरा नहीं कर पा रही कांग्रेस , झूठ की खुलने लगी पोल
हिमाचल आजकल
सोलन। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल की महिलाओं के साथ बड़ा धोखा किया है। जब विधानसभा चुनाव चल रहा था तब कांग्रेस के नेताआें ने महिलाआें से एक नीले रंग का फर्म भारवाया था। तब वादा किया गया था की जल्द ही महिलाओं के खाते में 1500 रु प्रति माह मिलने शुरू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के समय कुछ को कांग्रेस के नेताआें ने और कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक मंडल ने फर्म भरने वाली महिलाओं के खाते में खुद ही 1500 रू डाल दिए थे।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अब सरकार बने 3 महीने हो चुके है । महिलाएं अभी भी इंतजार कर रही है कि कब व 1500 रुपए प्रति माह उनको मिलने शुरू होंगे। कभी यह सरकार है एक सब कमेटी का गठन करती है, कभी उसमें विचार मांगती है और अब तो यह हाल हो गए हैं कि इस सरकार ने कहा कि अब ग्रामसभा तय करेगी कि 1500 रुपए हिमाचल की किस महिलाआें को मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि केवल मात्र कांग्रेस पार्टी जनता के साथ झूठ बोल के सत्ता में आई है और बड़ी जल्दी ही झूठ की पोल जनता के बीच में एक खुलनी शुरू हो गई है। कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग के साथ धोखा किया है और किसी भी प्रकार की गारंटी पूरी होती नहीं दिखाई दे रही है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles