Monday, August 3, 2026

भाजपा सांसद को चुनावों में ही याद आता हैं जुब्बल नावर कोटखाई : मोतीलाल डेरटा

जुब्बल नावर कोटखाई की 62 पंचायतों में नाममात्र की दी सांसाद निधि
हिमाचल आजकल
शिमला। जुब्बल नावर कोटखाई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने कहा कि भाजपा सांसद सुरेश कश्यप बीते चार वर्षो से गायब रहे और अब लोकसभा चुनावों को आते देख जुब्बल नावर कोटखाई याद आई हैं। भाजपा सांसद ने जुब्बल नावर कोटखाई की बीते चार वर्षों से लगातार अनदेखी की हैं। भाजपा सांसद ने सांसद निधि केवल अपने चेहेतों को बांटी जबकि जुब्बल नावर कोटखाई की 62 पंचायतों में से नाम मात्र पंचायतों को ही सांसद निधि के तहत धनराशि दी गई है । उन्होंने कहा कि जब किसानों-बागवनों पर संकट आया तो भाजपा सांसद क्षेत्र की सुध तक नही ली। वर्ष 2021 में आेलावृष्टि व बेमौसमी बर्फबारी से किसानों और बागवानों की सेब सहित अन्य फसलो को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। पूर्व भाजपा सरकार ने 254 करोड़ रुपए की क्षति की होने का नाममात्र आंकलन किया था जिसकी केंद्र से भरपाई करवाने में सांसद विफल रहें हैं। उनका कहना हैॅ कि वर्ष 2014 व 2019 के लोकसभा चुनाव में सेब को विशेष उत्पाद श्रेणी का दर्जा दिलाने व सेब पर आयात शुल्क तीन गुना बढ़ाने की बात की थी। मोती लाल डेरटा ने कहा कि सेब को विशेष उत्पाद की श्रेणी में शामिल करना तो दूर की बात हैं इसके विपरीत सेब पर जो आयात शुल्क 50 प्रतिशत हुआ करता था केंद्र की भाजपा सरकार ने उसे घटाकर 35 फीसदी कर दिया हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles