कांग्रेस सरकार जनता को रहात देने की जगह दे रही है परेशानी
हिमाचल आजकल
शिमला। भाजपा हिमाचल प्रदेश प्रभारी व पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि वायदे करके मुकर जाना कांग्रेस की पुरानी फितरत रही है। लुभावने वायदे करके हिमाचल की सत्ता में आई कांग्रेस की सरकार अब उन वायदों से पल्ला झाडने की राह तलाश रही है। कांग्रेस की इस प्रकार की वायदाखिलाफी की भुक्तभोगी पंजाब , राजस्थान और छत्तीसगढ की जनता भी रही है। उनका कहना है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि वे चुनावी सभाआें में उंगलियों पर वायदे पूरा होने के दिन गिनाया करते थे पर अब एेसा लगता है कि वे गिनती करना ही भूल गए हैं। किसान की कर्ज माफी का तो वे बडा बखान करते थे व उनके कर्ज माफी के वादे के झांसे में आकर किसान बर्बाद हो गए हैं। आज कांग्रेस की सरकारे जनता से किए वायदों को पूरा करने में फिसड्डी साबित हुई हैं। हिमाचल में भी जनता को राहत देने की जगह कांग्रेस की सरकार ने परेशानी देना शुरु कर दिया है।
अविनाश खन्ना ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस ने जनता को 10 गारंटी दी थी जिनमें रोजगार देना व महिलाआें को 1500 रुपए की सहायता प्रतिमाह देना प्रमुख रूप से शामिल था। अब सरकार इन वायदों की बात भी नहीं कर रही है जिसके कारण युवाआें व महिलाआें का कांग्रेस सरकार से अभी से मोहभंग होने लगा है। असल में कांग्रेस का लोगों के हितो से कभी कोई सरोकार नहीं रहा है। इसके विपरीत भाजपा सरकार ने सही मायने में लोगों के हितो को सुरक्षित करते हुए उन्हें सुविधाएं दी थी। महिला पेंशन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार 80 साल की महिलाआें को पेंशन देती थी। इसे पाने के लिए महिलाआें को 80 वर्ष की उम्र में तमाम पापड बेलने पडते थे। इसके विपरीत भाजपा की सरकार ने महिला पेंशन के लिए उम्र की सीमा को घटाकर न केवल 60 वर्ष किया बल्कि उसे पाने की औपचारिकताआें में भी कमी की ।


| All Rights Reserved | Website By :