Monday, April 13, 2026

हिमाचल कांग्रेस शुक्रवार को नगर निगम चुनाव के लिए बनाएगी रणनीति

हिमाचल आजकल

शिमला,.शिमला नगर निगम चुनाव के लिये प्रदेश कांग्रेस कमेटी 10 मार्च को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह पार्टी नेताओं से विचार विमर्श करेंगी।इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी तजेंद्र पाल बिट्टू विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे।

 कांग्रेस अध्यक्ष के राजनैतिक सचिव प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री अमित पाल सिंह ने आज यहां बताया कि कांग्रेस शिमला नगर निगम चुनावों के लिये अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। उन्होंने कहा कि  इस कड़ी में कांग्रेस अपनी रणनीति को जल्द ही अंतिम रूप दे देगी।

अमित पाल सिंह ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह व प्रदेश मामलों के सह प्रभारी तजेंद्र पाल सिंह बिट्टू कल 10 मार्च को दोपहर बाद 2 बजे से सांय 5 बजे तक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में नगर निगम चुनावों को लेकर आपसी मंत्रणा करेंगे। इसके बाद दोनों नेता शिमला नगर निगम के अंतर्गत आने वाले कांग्रेस नेताओं , विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व पार्षद व पार्टी कार्यकर्ताओं से पार्टी प्रत्यशियों बारे फीडबैक लेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शिमला नगर निगम चुनावों में पार्टी की जीत के लिए कोई कोर कसर बाकी नही रखेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार विमर्श करने के बाद कांग्रेस अपनी चुनावी रणनीति को अंतिम रूप  देगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles