हिमाचल आजकल
शिमल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी के घर पुलिस भेजने की कड़ी आलोचना की है। उनका कहना है कि क भाजपा जांच एजंसियों का दुरपयोग कर लोकतंत्र में चुने हुए प्रतिनिधियों का अपमान कर रही हैं। भाजपा अपने राजनैतिक प्रतिशोध के चलते उनके नेता को परेशान करने की कोशिश कर रही है,जिसे कांग्रेस कभी सहन नहीं करेगी।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा अपने राजनैतिक विरोधियों के खिलाफ इस तरह के मामले बना कर एक गलत परम्परा को शुरू कर रही है जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण हैं। राहुल गांधी के खिलाफ हो रहें शोर-शराबे को भी भाजपा की एक सोची समझी रणनीति है। यह सब अडानी के साथ प्रधानमंत्री के रिश्तों पर चर्चा से भागने और इस पूरे मामले की जेपीसी जांच से बचने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सदन में अपनी बात रखना चाह रहे हैं पर उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा हैं। किसी भी सांसद पर उनके किसी भी बयान को लेकर संसद में अगर कोई आरोप लगाया जाता है तो उन्हें पूरा अधिकार है कि वह सदन के अंदर ही उसका जवाब दें।
केंद्र सरकार लोकतंत्र में चुने हुए प्रतिनिधियों का अपमान कर रही : प्रतिभा सिंह
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :