हिमाचल में बद करने का दौर अभी तक नहीं रूका : जयराम ठाकुर
हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल विधानसभा में जनमंच योजना बंद करने को लेकर बुधवार को खुूब हंगामा हुआ है। इस दौरान सदन में विपक्षी सदस्यों ने नारेबाजी भी की। बाद में विपक्षी सदस्य वैल में आकर नारबाजी करने लगे।
विधानसभा में प्रश्नकल समाप्त होने के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि बंद का दौर अभी तक नहीं रुका। अब सरकार ने जनमंच भी बंद कर दिया। सरकार क्या-क्या बंद करेगी। जयराम ठाकुर ने जनमंच कार्यक्रम को बंद करने पर कड़ा ऐतराज जताया। उनका कहना था कि सराकर जनमंच को जारी रखें, क्योंकि इसमें ग्रामीण स्तर पर अधिकारी लोगों की समस्याआें का निपटारा करते थे। ग्रामीण इलाकों में जब जनमंच होता था, तो अधिकारी लोगों की समस्याआें को दूर करते थे।
इस बीच, सत्ता पक्ष के सदस्य हो-हल्ला करने लगे और इस पर नेता प्रतिपक्ष ने एतराज जताया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने माहौल को शांत किया। जयराम ठाकुर ने कहा कि इस योजना में खुले मंच पर शिकायतकर्ता को माइक पर बोलने को कहा जाता था और वे अपनी शिकायत रखते थे।

इस पर बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि कोई भी स्कीम चलाना या बंद करना सरकार का अधिकार है। उन्होंने कहा कि जन मंच, लंच मंच था और इसमें भाजपा सरकार ने अपने कार्यकर्ताआें को लंच करवाया। लंच पर करीब दो करोड़ रुपए खर्च किए गए। इस पर विपक्षी सदस्य शोरगुल करने लगे और फिर सदन में नारेबाजी शुरू कर दी। विधानसभा अध्यक्ष ने सदस्यों को शांत करने का प्रयास किया। जगत सिंह नेगी ने कहा कि जन मंच के वे खुद भुक्तभोगी हैं और उन पर मामला दर्ज हुआ है और यह केस भाजपा के एक कार्यकर्ता ने किया, जबकि वहां पर आए मंत्री और डीसी ने कोई केस नहीं किया।

सरकार नई योजना लेकर आएगी : मुख्यमंत्री
इसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि व्यवस्था परिवर्तन हुआ और प्रश्नकाल के बाद भी नेता प्रतिपक्ष को बोलने का मौका दिया। भाजपा ने अपनी सरकार में जन मंच का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने फैसला लिया है कि वे नई योजना लेकर आएंगे और इसमें अफसरों का सम्मान होगा और लोगों की समस्याआें का बैठकर समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एेसा कुछ नहीं होगा, जहां अफसरों को जनता के सामने लताड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही कांग्रेस सरकार का नया मंच आने वाला है। मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्षी सदस्य नाराज हो गए और वे सदन में नारेबाजी करने और फिर विपक्षी सदस्य वैल में आ गए और नारेबाजी करने लगे। बाद में विधानसभा अध्यक्ष्र ने सदन की कार्यवाही को 12.30 तक के लिए स्थगित कर दिया।


| All Rights Reserved | Website By :