Monday, August 3, 2026

प्रतिभा सिंह ने की मलिकाअर्जुन खडग़े से मुलाकात

हिमाचल आजकल
शिमला। देश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकाअर्जुन खडग़े से मुलाकात। उन्होंने छत्तीसगढ़ के रायपुर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 85 वें अधिवेशन के सफल आयोजन के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि अधिवेशन में पारित प्रस्तावों को प्रदेश में जल्द लागू किया जाएगा। इस दौरान प्रतिभा सिंह ने प्रदेश से जुड़े संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल्द ही नगर निगम चुनाव होने वाले है और यह कांग्रेस के लिए बहुत ही अहम हैं। कांग्रेस इन चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि अगले साल देश मे लोकसभा चुनाव होने वाले है। इन चुनावों के लिये भी प्रदेश में संगठन को अभी से तैयारियों में जुटना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संगठन बहुत ही मजबूत है और यही वजह रही कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनी हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles