हिमाचल आजकल
शिमला, कांगड़ा से एनटीटी का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को मुख्यमंत्री से मिलने शिमला निकला था। आज शुक्रवार सुबह नाइट बस से राजधानी पहुंची महिलाएं जब रेल शेल्टर में बैठकर दुकान खुलने का इंतजार कर रही थीं, तो मॉर्निंग वॉक के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू उधर से गुजरे। जैसे ही उन्हें पता चला कि वे उनसे ही मिलने आई हैं, तो सीएम रेन शेल्टर में ही आ बैठे और तसल्ली से उनकी समस्या सुनी और वहीं इसे दूर करने का आश्वासन भी दिया। बातचीत के बाद सुक्खू आगे बढ़े, तो महिलाओं की खुशी देखते ही बन रही थी। वे हैरान भी थी इस सादगी से और आश्वासन से प्रसन्न भी।


| All Rights Reserved | Website By :