Monday, August 3, 2026

प्रवक्ताओं  की नियुक्ति के लिए यंग इण्डिया के बोल सीजन-3 का विमोचन

हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश युवा कांग्रेस में प्रवक्ताओं  की नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय प्रतियोगिता यंग इण्डिया के बोल सीजन 3 का शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय शिमला में विमोचन किया गया । भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यक्रम यंग इण्डिया के बोल की हिमाचल में शुरुआत करने विशेष रूप से राष्ट्रीय प्रवक्ता सहजपाल बराड़ ने भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के तहत विधानसभा, जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर नियुक्तियाँ प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के अन्तर्गत की जाएगी। इस अवसर पर सहजपाल बराड़ ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस ने ये कार्यक्रम विशेष कर प्रतिभाशाली युवाआें को एक समान मौका देने का अवसर है। उन्होंने कहा कि जिसमें वह अपनी प्रतिभा और आवाज को हर स्तर पर उठा सकें । इसमें हर स्तर पर की की नियुक्ति होगी और प्रदेश के बेस्ट 5 प्रवक्ताआें को नई दिल्ली में राष्ट्रीय नेतृत्व के सामने अपनी प्रतिभा दिखाने का मौकघ मिलेगा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles