भाजपा के पास राहुल गांधी के सवालों का जवाब नहीं
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि वह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ राजनैतिक प्रतिशोध की भावना से कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार राहुल गांधी की आवाज को नहीं दबा सकती। देश में पूरी कांग्रेस राहुल गांधी के साथ खड़ी हैं।
प्रतिभा सिंह ने राहुल गांधी के सरकारी निवास को अप्रैल में खाली करने के फरमान पर हैरानी जताते हुए कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार राहुल गांधी के खिलाफ जिस जल्दबाजी में फैंसले ले रही है उससे साफ है कि भाजपा राहुल गांधी से बुरी तरह डरी हुई हैं। भाजपा के पास राहुल गांधी के सवालों का जवाब नही है और इन सवालों से बचने के लिए लोगों का ध्यान हटाने के मकसद से यह सब किया जा रहा हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि देश के इतिहास में पहली बार किसी सांसद पर इस प्रकार की त्वरित कार्यवाही की गई है जिसमें मानहानि के मामले में दोषी ठहराने के तुरंत बाद लोकसभा की सदस्यता से बाहर करना व उसके तीन दिनों के भीतर सरकारी आवास खाली करने का फरमान जारी हुआ है । उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में एक चुने हुए सांसद के साथ इस प्रकार का व्यवहार बहुत ही निंदनीय है और कांग्रेस इसकी कड़ी आलोचना करती हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकारें आती है, जाती है, पर इस प्रकार के अहंकार में लिए गए निर्णय राजनीति में कभी सही नही किए जा सकते।
केंद्र सरकार राहुल गांधी की आवाज को नहीं दबा सकती : प्रतिभा सिंह
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :