हिमाचल आजकल
शिमला। एसजेवीएन के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा ने कहा कि एसजेवीएन ने अपनी 90 मेगावाट की आेंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर और 100 मेगावाट राघनसेडा सौर परियोजनाआें की फंडिंग के लिए जापान बैंक फर इंटरनेशनल को-अपरेशन (जेबीआईसी) से 915 करोड़ रुपए (15 बिलियन जापानी येन) की ग्रीन फंडिंग हासिल की है।
उन्होंने बताया कि एसजेवीएन और जेबीआईसी ने आर्थिक विकास और पर्यावरण संरक्षण (ग्रीन) कार्यक्रम के समाधान के लिए ग्लोबल एक्शन के अंतर्गत वर्चुअल रूप से श्फैसिलिटी एग्रीमेंटश् पर हस्ताक्षर किए। जापानी प्राईवेट फाइनेंशियल इंस्टीधट्यूट्स के साथ 915 करोड़ रुपए के इस ऋण को जेबीआईसी को-फाइनेंस कर रहा है। ऋण का उद्देश्य मध्य प्रदेश में 90-मेगावाट आेंकारेश्वर फ्लोटिंग सौर ऊर्जा परियोजना तथा गुजरात में 100-मेगावाट राघनसेडा सौर ऊर्जा परियोजना का वित्त पोषण करना है, जिसकी संयुक्त अनुमानित लागत 1,288$35 करोड़ रुपए है। जबकि व्यवस्थिघ्त ऋण का 60 प्रतिशत स्वयं जेबीआईसी द्वारा वित्तपोषित किया जाएगा, शेष राशि जापान के वाणिज्यिक बैंकों अर्थात एमयूएफजी बैंक और सैन-इन गोडो बैंक से आएगी।
एसजेवीएन ने अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के लिए जापान बैंक से 915 करोड़ की ग्रीन फंडिंग हासिल की
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :