Sunday, April 12, 2026

25 ग्रामीण सडक़  परियोजनाओं  के लिए 10273.82 लाख स्वीकृत : विक्रमादित्य सिंह

हिमाचल आजकल
शिमला। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया है कि आरआईडीएफ के तहत राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नबार्ड) ने प्रदेश की 25 ग्रामीण सडक़  परियोजनाओं  के लिए 10273$82 लाख रुपए स्वीकृत किए है। उन्होंने कहा है कि आगले 30 दिनों के भीतर इन सडक़ परियोजनाआें को अंतिम रूप देकर इन पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सडक़ों के निर्माण और इनके रखरखाव के प्रति गम्भीर हैं। ग्रामीण विकास और इसकी अर्थव्यवस्था को मजबूत करना उनका प्रमुख लक्ष्य भी हैं। इसके लिए प्रदेश में सडक़ निर्माण व उनके रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। सडक़ व अन्य विकास कार्य तय सीमा निश्चित समय पर पूरे हो इसके हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने इन सडक़ निर्माण के लिये नवार्ड के अधिकारियों विशेष तौर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है जिनके प्रयासों से 25 ग्रामीण सडक़ों के निर्माण को यह राशि स्वीकृत की गई हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles