Sunday, April 12, 2026

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को दी जन्मदिन की बधाई

राज्यपाल ने पौधारोपण कर मनाया जन्मदिवस
हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को उनके जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने राज्यपाल के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री के साथ लोक निर्माण मंत्री श्री विक्रमादित्य सिंह और स्थानीय विधायक हरीश जनार्था भी उपस्थित थे।
भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों, केंद्रीय मंत्रियों और अन्य व्यक्तियों ने टेलीफोन पर राज्यपाल को जन्मदिवस की बधाई दी। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भी राज्यपाल से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन्मदिवस पर अपने बधाई संदेश में कहा कि शिव प्रताप शुक्ल ने जिस कार्यकुशलता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन किया है, वह राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला है। उन्होंने विश्वास जताया कि वह समाज, राज्य और देश को समर्पित होकर निरंतर अपनी सेवा देते रहेंगे। उन्होंने ईश्वर से उनकी दीर्घायु और आरोग्यपूर्ण जीवन प्रदान करने की प्रार्थना की है।


इससे पूर्व, राज्यपाल ने सुबह राजभवन में परिवार के अन्य सदस्यों की उपस्थिति में यज्ञ किया तथा प्रांगण में पारिजात एवं अन्य किस्मों के पौधे रोपे। उन्होंने राजभवन के कर्मचारियों सहित दीप जलाकर अपना जन्मदिन मनाया।
इस अवसर पर, राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राजभवन स्टॉफ ने राज्यपाल को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने कहा उन्हें प्रदेशवासियों का प्रेम इस रूप में मिले कि वे हमेशा पद की गरिमा को बनाए रखें और वे प्रदेश के विकास के लिए कार्य कर सकें।
मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी राजभवन आकर राज्यपाल को जन्मदिवस की बधाई दी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles