Sunday, April 12, 2026

यूनिवर्सल कार्टन लागू करने के लिए कानूनी पहलुओं  का किया जा रहा अध्ययन : मुख्यमंत्री

फल मंडियों में बागवानों को बिचौलियों के शोषण से बचाने की सरकार ने पहल की
हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल सरकार ने सेब की पैकिंग के लिए यूनिवर्सल कार्टन लागू करने कवायद शुरू कर दी है। सरकार आला अधिकारी अब यूनिवर्सल कार्टन को लेकर कानूनी पहलुओं का अध्ययन करने में जुट गए है। फल मंडियों में बागवानों को बिचौलियों के शोषण से बचाने की सरकार ने पहल कर दी है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य के बागवानों की आर्थिकी सु²ढ़ करने के लिए प्रदेश सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार यूनिवर्सल कार्टन लागू करने के लिए कानूनी पहलुओं  का अध्ययन कर रही है। सुक्खू ने शनिवार को शिमला में हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम के नेतृत्व में ठियोग विधानसभा क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल को सम्बोधित करते हुए यह बात कही।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सीए स्टोर स्थापित करने की दिशा में कदम उठाए हैं, ताकि बागवानों को उनके उत्पाद का सही मूल्य मिल सके और उन्हें बिचौलियों के शोषण से बचाया जा सके। इसके अलावा सेब आधारित डिस्टिलरी स्थापित करने पर भी विचार किया जा रहा है ताकि बागवान कम गुणवत्ता वाले सेबों को भी बेचकर अतिरिक्त आय अर्जित कर सकें।


मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए इस बार सरकार ने ग्रीन बजट प्रस्तुत किया है। बजट में ई-बस, ई-ट्रक और ई-टैक्सी की खरीद पर 50 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान किया गया है तथा 250 किलोवाट से 2 मैगावाट तक की सौर ऊर्जा परियोजनाओं को स्थापित करने पर 40 प्रतिशत अनुदान देने का भी प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक इन दोनों योजनाओं  के लिए उदारतापूर्वक ऋण प्रदान करे ताकि युवाआें को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हों और हिमाचल देश में हरित ऊर्जा राज्य बन सके। ये दोनों प्रमुख कार्यक्रम युवाआें के जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन लायेंगे और उनके परिवारों के लिए आय के स्रोत उत्पन्न होंगे। उन्होंने कहा कि दो वर्षों के उपरांत इन कार्यक्रमों के सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार में पार्टी कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान दिया जा रहा है और ठियोग क्षेत्र को विशेष अधिमान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता कुलदीप सिंह राठौर ठियोग विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। ठियोग के देवेंद्र श्याम को हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि इसी विधानसभा क्षेत्र के केहर सिंह खाची को वन विकास निगम का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम ने उन्हें बैंक का अध्यक्ष नियुक्त करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles