हिमाचल आजकल
शिमला। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश प्रभारी सतपाल जैन ने कहा कि राहुल गांधी को ट्रायल कोर्ट के जज ने सजा सुनाई है इसमें भाजपा या अडानी का कोई भी लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि ट्रायल जज ने राहुल गांधी को कोर्ट में तीन बार माफी मांगने का मौका दिया पर उन्होंने कोर्ट में माफी नहीं मांगी , अगर वह माफी मांग लेते तो आज उनकी सदस्यता रद्द नहीं होती।
उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताआें के खिलाफ भी कोर्ट में केस हुई है और हमारे नेताआें की सदस्यता को भी रद्द किया गया है, पर कोर्ट जाने पर सदस्यता को बहाल भी किया गया है, उन्होंने कहा कि अभी तक राहुल गांधी या कांग्रेस के नेता कोर्ट क्यों नहीं गए उन्हें कोर्ट जाना चाहिए था ना की प्रेस कन्फ्रेंस कर आरोप-प्रत्यारोप लगाने चाहिए थे।
सतपाल जैन ने कहा कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या सोनिया गांधी ने अयोग्य घोषित नहीं किया पर भारत के संविधान ने किया। अगर संविधान के मुताबिक किसी भी कोर्ट में एक व्यक्ति को सजा सुनाई जाती है तो उसकी सदस्यता रद्द की जा सकती है। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान पर सवाल उठाना गलत है, इससे पहले भी कई बार कोर्ट द्वारा नेताआें के खिलाफ निर्णय सुनाए गए हैं। अल्हाबाद के एक सिंगल जज की कोर्ट ने सेटिंग प्राइम मिनिस्टर का इलेक्शन सेट एसाइड किया था।
ट्रायल जज ने राहुल गांधी को तीन बार माफी मांगने का मौका दिया : सतपाल जैन
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :